एचटी ग्रुप में दैनिक हिंदुस्तान, पटना के सुनील दुबे के बाद अब हिंदुस्तान टाइम्स, लखनऊ के संपादक पद से मुदगल हटा दिए गए हैं। लखनऊ की पुरानी और तेज-तर्रार रपोटर्र सुनीता एरन को मुंबई से बुलाकर उन्हें रेजीडेंट एडीटर का पद संभालने को कह दिया गया है। एरन पहले भी एचटी, लखनऊ में कार्य कर चुकी हैं। उन्हें बीच में रोविंग एडीटर के रूप में मुंबई भेज दिया गया था। सुनीता की एडीटर के रूप में वापसी से एचटी, लखनऊ की टीम उत्साहित है। सुनीता पोलिटिकल और इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।
सात शहरों से संडे नई दुनिया की लांचिंग
दर्शन के बाद रजत भी दिल्ली बुलाए गए
नई दुनिया समूह संडे नई दुनिया नाम से एक साप्ताहिक मैग्जीन लखनऊ, पटना, देहरादून, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर, रांची से एक साथ लांच करने जा रहा है। लांचिंग इसी महीने में होगी। 48 पेज की मैग्जीन के साथ 16 पेज का नई दुनिया अखबार भी पैकेज के रूप में दिया जाएगा। 16 पन्नों के अखबार में देश-विदेश की हर क्षेत्र की घटनाओं का वीकली राउंडअप होगा।
पता चला है कि संकट में चल रही न्यूज एजेंसी आईएएनएस के लखनऊ आफिस को लगभग बंद कर दिया गया है। यहां के स्थानीय संपादक दर्शन देसाई को पहले ही दिल्ली बुला लिया गया था। अब इसके अलावा बाकी बचे दो रिपोर्टरों रजत राय और असित में से रजत को भी दिल्ली बुला लिया गया है।