दैनिक जागरण, सतना के मार्केटिंग मैनेजर दयाराम साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सतना में ही दैनिक भास्कर के साथ नई पारी शुरू की है। वे जागरण के साथ दो वर्षों से कार्यरत थे। जागरण से पहले दयाराम नवभारत अखबार के साथ 10 वर्षों तक जुड़े रहे।
अभिनव अवस्थी ने अमर उजाला, चंडीगढ़ में असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग) के रूप में ज्वाइन किया है। वे इसके पहले दैनिक भास्कर, कोटा में कार्यरत थे। अभिनव ने करियर की शुरुआत आई-नेक्स्ट, कानपुर से बतौर रिपोर्टर की थी लेकिन बाद में वे मार्केटिंग फील्ड में आ गए।
हरज्ञान चौधरी ने संध्या दैनिक नभछोर के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। वे चंडीगढ़ में नभछोर के स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में काम देखेंगे। पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े चौधरी इससे पहले दैनिक नव आकाश के स्टेट ब्यूरो में थे। वे दैनिक भास्कर, हरिभूमि, पंजाब केसरी में भी अपनी सेवाए दे चुके हैं। हरज्ञान चौधरी हरियाणा वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश संगठन के सचिव भी हैं।











