Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रेणुका ने एचटी और ऋतु ने हिंदुस्तान छोड़ा

कइयों को प्रमोशन, कुछ का तबादला : हिंदुस्तान टाइम्स को दो वरिष्ठ लोगों ने बाय बोला है। फारेन एडिटर अमित बरुआ ने बीबीसी की हिंदी सर्विस के हेड के रूप में ज्वाइन किया है तो रिलीजन और कल्चर एडिटर रेणुका नारायणन ने इस्तीफा देकर न्यू इंडिया कल्चरल सेंटर, बैंकाक के डारयेक्टर के रूप में नई पारी शुरू की है। यह सेंटर विदेश मंत्रालय के अधीन है। एचटी के फारेन एडिटर का काम अब प्रमितपाल चौधरी ने संभाला है। यह जानकारी एचटी के मैनेजिंग एडिटर समर हालरंकर द्वारा जारी एक आंतरिक मेल में दी गई है।

खबर है कि ऋतु मिश्रा ने दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली से इस्तीफा दे दिया है। वे संडे मैग्जीन में काम करती थीं। सूत्रों का कहना है कि गर्भवती होने की वजह से उन्होंने अवकाश की मांग की पर जब उन्हें मातृत्व अवकाश नहीं दिया गया तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

नई दुनिया, जबलपुर के प्रसार विभाग के सहायक प्रबंधक राकेश सेठ को प्रोन्नत कर अब सरकुलेशन मैनेजर बना दिया गया है। राकेश ने करियर की शुरुआत अमर उजाला, कानपुर से की थी। बाद में वे कानपुर में ही दैनिक हिंदुस्तान के साथ जुड़ गए। पिछले साल उन्होंने नई दुनिया का दामन थामा।

दैनिक हिंदुस्तान, आगरा के रिपोर्टर मनोज मिश्रा को प्रोन्नत कर सीनियर रिपोर्टर बना दिया गया है। मनोज अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा में भी कार्य कर चुके हैं।

राजस्थान पत्रिका के मैग्जीन डेस्क का प्रभाती पंकज मुकाती को बनाया गया है। मुकाती इससे पहले इंदौर में पत्रिका के स्थानीय संपादक थे। पत्रिका समूह के डेली न्यूज, जयपुर में रिपोर्टर पद पर कार्यरत टीना सुराणा को राजस्थान पत्रिका के मैग्जीन डेस्क पर भेज दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...