Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अभिषेक, पुरुषार्थ और विकास झाड़े की नई पारी

अभिषेक बाजपेयी ने पॉयनियर को टाटा बोल दिया है। वे नई पारी पीटीआई के साथ शुरू कर रहे हैं। अभिषेक पॉयनियर में 10 वर्षों से थे। इस समय वे पीटीआई, दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में ही होगी।

पुरुषार्थ आराधक ने जागरण समूह के इंगलिश टैबलायड जागरण सिटी प्लस में ज्वाइन किया है। वे इससे पहले नवभारत टाइम्स में काम कर चुके हैं। वे जागरण सिटी प्लस के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रभारी होंगे।

विकास झाड़े ने लोकमत मराठी से इस्तीफा देकर देशोन्नति मराठी में नई पारी शुरू की है। उन्होंने सिटी एडीटर के पद पर ज्वाइन किया है।

आई-नेक्स्ट के छह एडीशन के 6 लाख 40 हजार पाठक, कंटेंट में बदलाव की तैयारी

दैनिक जागरण समूह के सेकेंड ब्रांड आईनेक्स्ट के छह संस्करणों के कुल 6 लाख 40 हजार पाठक हैं। आईआरएस राउंड-2 द्वारा इंटरनल यूज के लिए जारी आंकड़े में आई-नेक्स्ट के तीन एडीशन पटना, रांची और देहरादून शामिल नहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रबंधन अब आई-नेक्स्ट को ब्राडशीट अखबार से पूरी तरह अलग बनाने की तैयारी कर रहा है। अगले दो महीनों में आई-नेक्स्ट में कंटेंट के लेवल पर कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।

अभी तक ब्राडशीट की खबरों को भी आई-नेक्स्ट में समेटने की कोशिश की जाती थी लेकिन अब आई-नेक्स्ट पूरी तरह से अलग अखबार के रूप में दिखेगा। ‘आई-नेक्स्ट के पाठक ही आई-नेक्स्ट की पहचान हैं’ के सूत्र पर यह अखबार वही खबरें पढ़वाएगा जो युवाओं के जीवनचर्या से संबंधित होंगी। आई-नेक्स्ट के भावी स्वरूप को लेकर दैनिक जागरण की 13, 14 और 15 दिसंबर को आगरा में होने वाली एनुवल कांफ्रेंस में भी चर्चा होने की उम्मीद है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...