वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद के नेतृत्व में नागपुर से लांच होने जा रहे हिंदी अखबार ‘राष्ट्रप्रकाश’ के साथ तीन और पत्रकारों के नई पारी शुरू करने की सूचना है। यहां पर अनिल त्रिगुणायत ने चीफ सब एडीटर के बतौर ज्वाइन किया है। वे इससे पहले अमर उजाला, गोरखपुर में सब एडीटर पद पर कार्यरत थे। अमर उजाला, लखनऊ से इस्तीफा देने वाले अरविंद शर्मा ने ‘राष्ट्रप्रकाश’ में सीनियर न्यूज एडीटर के रूप में नई पारी शुरू कर दी है। मनोज त्रिपाठी भी ‘राष्ट्रप्रकाश’, नागपुर में सीनियर सब एडीटर के रूप में नई पारी शुरू कर चुके हैं। वे इससे पहले अमर उजाला, लखनऊ में थे। उनका पिछले दिनों अमर उजाला, गोरखपुर से अमर उजाला, लखनऊ के लिए तबादला किया गया था।
‘अपैरल’ मैग्जीन को स्ट्रिंगरों की आवश्यकता
![]()
कांटैक्ट कम्युनिकेशंस कंपनी दिल्ली से पिछले एक दशक से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, गारमेंट एक्सपोर्ट और टेक्सटाइल पर आधारित पत्रिकाओं ‘अपैरल आनलाइन’ और ‘स्टिच वर्ल्ड’ का प्रकाशन कर रही है। ‘अपैरल आनलाइन’ पाक्षिक है तो ‘स्टिच वर्ल्ड’ मासिक मैग्जीन है। यह कंपनी एक वार्षिक मैग्जीन भी प्रकाशित करती है जिसका नाम है ‘अपैरल रिसोर्सिंग’। इन मैग्जीनों के पाठक भारत के अलावा विदेशों में भी हैं। कंपनी को इन मैग्जीनों के लिए कई शहरों में स्ट्रिंगरों की जरूरत है। ‘अपैरल आनलाइन’ को मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, भीलवाड़ा, कानपुर इंदौर, अमृतसर, कोलकाता, चंडीगढ़, लुधियाना, पानीपत, सूरत, तिरुपुर आदि शहरों में स्ट्रिंगर चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा [email protected] पर मेल कर सकते हैं।











