राष्ट्रीय सहारा, दिल्ली की प्रिंटलाइन में संपादक के रूप में राजीव सक्सेना का नाम प्रकाशित होने लगा है। ग्रुप एडिटर के रूप में रणविजय सिंह का भी नाम जा रहा है। नोएडा स्थित राष्ट्रीय सहारा मुख्यालय में भी कुछ बदलाव किए जाने की खबर है।
दिल्ली और एनसीआर के अलावा बाहर (मेरठ, आगरा आदि) के सभी एडिशनों के प्रभारी दधिबल यादव को अब सेंट्रल डेस्क पर भेज दिया गया है। वे डिप्टी कोआर्डिनेटर के रूप में काम देखेंगे। सेंट्रल डेस्क के इंचार्ज के रूप में मिथिलेश सिंह काम देखते रहेंगे। इस डेस्क के कोआर्डिनेटर मत्स्येंद्र प्रभाकर हैं। कई और लोगों को इधर-उधर किए जाने की सूचना है। इन बदलावों के बारे में सहारा के आफिस में नोटिस बोर्ड पर सूचना चिपका दी गई है।