Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

यादवेश और निवेदिता की ‘लड़ाई’ से पटना गरम

राष्ट्रीय सहारा, पटना में हड़कंप मचा हुआ है। आफिस की लड़ाई सड़क पर पहुंचने वाली है। कुछ महीनों पहले राष्ट्रीय सहारा, पटना यूनिट के हेड बनाए गए यादवेश के खिलाफ इसी संस्थान की वरिष्ठ पत्रकार निवेदिता झा जंग का ऐलान कर चुकी हैं। निवेदिता ने अभद्रता का आरोप लगाया है। यादवेश ने अनुशासनहीनता का आरोप जड़ा है। यादवेश की रिपोर्ट पर सहारा प्रबंधन ने निवेदिता को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि आफिस आने-जाने के दौरान रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ जाएगा, यह किसी को अंदेशा नहीं था। घटनाक्रम के मुताबिक राष्ट्रीय सहारा, पटना के एचआर विभाग की तरफ से निवेदिता को आफिस आने-जाने के दौरान रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने के लिए पिछले दिनों नोटिस जारी किया गया था।

साथ ही निवेदिता के आफिस में बात-व्यवहार करने के तरीके का यादवेश ने विरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक यादवेश ने निवेदिता को अपने केबिन में बुलाकर आफिस के अनुशासन को न तोड़ने की चेतावनी दी थी। उस वक्त केबिन में कई अन्य लोग भी थे। यादवेश की चेतावनी सुनकर निवेदिता उस वक्त तो चुपचाप चली गईं लेकिन आधे घंटे बाद गुस्से में लौटीं और यादवेश पर बरस पड़ीं। वहां  मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। यादवेश ने सहारा प्रबंधन को निवेदिता द्वारा अनुशासनहीनता करने की रिपोर्ट भेजी तो प्रबंधन ने निवेदिता को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। निवेदिता ने भी सहारा प्रबंधन को फैक्स के जरिए यादवेश पर अभद्रता करने समेत कई आरोप लगाए हैं।

फिलहाल यह मामला शांत होता दिख नहीं रहा है। निवेदिता ने भड़ास4मीडिया को बताया कि कोई मैनेजर किसी रिपोर्टर को उसके बात करने और कपड़े पहनने के तरीके पर कैसे रोक लगा सकता है? निवेदिता के मुताबिक वे यादवेश कुमार के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। उन्हें हर हाल में सबक सिखाएंगी। उधर, यादवेश ने भड़ास4मीडिया को बताया कि निवेदिता को एचआर की तरफ से जो नोटिस जारी किया गया था, उसी से वे चिढ़ी हुई थीं। आफिस में जोर-जोर से बात करने पर जब उन्हें टोका गया तो वे अनुशासनहीनता पर उतर आईं। आखिर हर आफिस का एक न्यूनतम माहौल होता है जिसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हर एक पर होती है।

मीडिया से जुड़ी कोई भी खबर या सूचना भड़ास4मीडिया तक पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें. अनुरोध करने पर आपका नाम और आपकी पहचान को हर हाल में गुप्त रखा जाएगा.

This e-mail address is being protected from spambots, you need JavaScript enabled to view it

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...