दैनिक हरिभूमि, रोहतक में कई नए लोगों ने ज्वाइन किया है। उमेश शुक्ला ने डिप्टी न्यूज एडीटर के रूप में यहां नई पारी शुरू की है। महेंद्र पंडित ने दैनिक जागरण, हिसार से इस्तीफा देने के बाद यहां चीफ सब एडीटर के रूप में काम संभाल लिया है। ब्रह्मानंद पांडेय ने सीनियर सब एडीटर के रूप में ज्वाइन किया है। वे इससे पहले आज, मऊ में थे। उधर, दैनिक हरिभूमि, दिल्ली में नीतू पांडेय और विनीता झा सिटी टीम में शामिल हुई हैं। ज्ञात हो, ओमकार चौधरी ने दैनिक हरिभूमि, रोहतक और दिल्ली, दोनों एडीशनों के संपादक के रूप में काम संभालने के बाद इन जगहों पर कम स्टाफ के संकट को खत्म करने के लिए ये भर्तियां कीं। कुछ और लोगों के भी ज्वाइन करने की संभावना है।
बीमारी के बावजूद पं. विनोद शुक्ला ने मनाया 68वां जन्मदिन
दैनिक जागरण, लखनऊ के पूर्व संपादक और हिंदी मीडिया की चर्चित हस्ती पंडित विनोद शुक्ला इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं। कई तरह के रोगों से जूझ रहे विनोद शुक्ला ने 19 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर घर में आयोजित सादे समारोह में खास मित्रों के अनुरोध पर केक काटा। यह उनका 68वां जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वे खुद को अब बेहद थका और लाचार महसूस कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता के बारे में उनका कहना था कि इसमें अब ज्यादातर अकर्मण्य और काम के नाम पर खानापूर्ति करने वाले लोग आ गए हैं। इस अवसर पर विनोद जी के परिजनों और करीबी पत्रकार मित्रों ने उन्हें सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं दीं।











