उत्तर बंगाल-सिक्किम के पहले एफएम स्टेशन रेडियो मिष्टी 94.3 एफएम ने जलपाईगुडी-कूचबिहार पुलिस संग मिलकर ‘फ्रेंडशिप कप’ का आयोजन किया है। इस टूर्नामेंट में 484 टीमें हिस्सा ले रही है। जलपाईगुडी में 294 टीमें जबकि कूचबिहार में 190 टीमें हिस्सा ले रही है। उत्तर बंगाल में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है। इसका फाइनल दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगा। डीआईजी जुल्फिकार हसन के मुताबिक पुलिस ने टूर्नामेंट के जरिये एड्स व जाली नोटों के प्रति लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है।
साथ ही, आम जनता और पुलिस के बीच आपसी संबंधों को भी बेहतर करने पर ध्यान दिया जा रहा है। यह नया प्रयोग है और इसे सफलता मिल रही है। 
रेडियो मिष्टी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर निशांत मित्तल ने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करना हमारे लिए गर्व की बात है। इस टूर्नामेंट के जरिये लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके जरिए आम जन को कई सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे है। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण करेगा रेडियो मिष्टी। निशांत मित्तल ने बताया कि ‘रेडियो मिष्टी’ हर उम्र के लोगों की रुचियों को ध्यान में रखता है, इसीलिए इसे हर वर्ग के लोगों का प्यार हासिल है।











