Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मुंबई में रेडियो सिटी, दिल्ली में मिर्ची का जलवा

रेडियो और रेटिंग (50वां हफ्ता)

मुंबई में इस हफ्ते बाजी रेडियो सिटी के हाथ लगी है। रेड एफएम को पीछे छोड़कर वह नंबर वन की कुर्सी पर काबिज है। रेडियो आडियंस मेजरमेंट (रैम) के आंकड़ों के मुताबिक 2.9 की ग्रोथ के साथ रेडियो सिटी का बाजार के 19.4 फीसदी पर कब्जा है। दूसरे नंबर पर फिसले रेड एफएम का शेयर 16.2 है। बिग एफएम 15 फीसदी शेयर के साथ तीसरे नंबर पर जमा है। मुंबई में औरों की स्थिति इस प्रकार है- रेडियो मिर्ची (13.1%) नंबर चार, एआईआर एफएम गोल्ड (10.3%) नंबर पांच, रेडियो वन (8.1%) नंबर छह, फीवर एफएम (6.3%) नंबर सात, एआईआर एफएम रेंबो (4.6%) नंबर आठ, म्यांऊ एफएम (2.7) नंबर नौ, विविध भारती (2.2) नंबर दस। 

रेडियो और रेटिंग (50वां हफ्ता)

मुंबई में इस हफ्ते बाजी रेडियो सिटी के हाथ लगी है। रेड एफएम को पीछे छोड़कर वह नंबर वन की कुर्सी पर काबिज है। रेडियो आडियंस मेजरमेंट (रैम) के आंकड़ों के मुताबिक 2.9 की ग्रोथ के साथ रेडियो सिटी का बाजार के 19.4 फीसदी पर कब्जा है। दूसरे नंबर पर फिसले रेड एफएम का शेयर 16.2 है। बिग एफएम 15 फीसदी शेयर के साथ तीसरे नंबर पर जमा है। मुंबई में औरों की स्थिति इस प्रकार है- रेडियो मिर्ची (13.1%) नंबर चार, एआईआर एफएम गोल्ड (10.3%) नंबर पांच, रेडियो वन (8.1%) नंबर छह, फीवर एफएम (6.3%) नंबर सात, एआईआर एफएम रेंबो (4.6%) नंबर आठ, म्यांऊ एफएम (2.7) नंबर नौ, विविध भारती (2.2) नंबर दस। 

दिल्ली की ‘सर्दी’ के बीच ‘तीखी’ रेडियो मिर्ची 26.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ अपनी गद्दी पर राज कर रही है। 14 प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर एआईआर एफएम गोल्ड भी नंबर दो बना हुआ है। फीवर एफएम 12.6 प्रतिशत के साथ नंबर तीन पर है। राजधानी में अन्य धुरंधरों की स्थिति इस तरह है- रेडियो सिटी (9.2%) नंबर चार, रेड एफएम (8.3%) नंबर पांच, बिग एफएम (7.7%) नंबर छह, रेडियो वन (7.5%) नंबर सात, हिट एफएम (5%) नंबर आठ, एआईआर एफएम रेंबो (3.5%) नंबर नौ, म्यांऊ एफएम (3.4%) नंबर दस।

बंगलोर में नंबर वन की कुर्सी बिग एफएम के ही पास है। इस बार उसने 1.3 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। उसका कुल मार्केट शेयर 25.7 फीसदी हो चुका है। रेडियो मिर्ची 21.3 फीसदी के साथ नंबर दो पर है। नंबर तीन की कुर्सी पर एआईआर एफएम रेंबो ने इस बार एकछत्र कब्जा कर लिया है। उसका मार्केट शेयर 9.6 है। पिछले हफ्ते उसे नंबर तीन की कुर्सी को यस एफएम से साझा करना पड़ा था। बंगलोर में अन्य के रैंक इस प्रकार है-यस एफएम (9.1%) नंबर चार, रेडियो सिटी (8.2%) नंबर पांच, रेडियो वन (7.5%), नंबर छह, एआईआर एफएम विविध भारती (7.2%) नंबर सात, फीवर एफएम (6%) नंबर आठ, रेडियो इंडिगो (3.3%) नंबर नौ, ज्ञान वाणी और आकाशवाणी (1%) संयुक्त रूप से नंबर दस।

कोलकाता के ‘भले मानुसों’ जिसे पसंद कर लेते हैं, उसे दिल से जल्दी निकालते नहीं। शायद यही वजह है कि टाप थ्री के सभी धुरंधर अपने-अपने स्थान पर मजे कर रहे हैं। रेडियो मिर्ची के 21.4 प्रतिशत शेयर हैं और वह नंबर वन है। बिग एफएम 17.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि 15.8 फीसदी शेयर लेकर फ्रेंड्स एफएम नंबर तीन पर है। यहां अन्य सभी के रैंक इस तरह है- रेड एफएम (9.7%) नंबर चार, फीवर एफएम (8.2%) नंबर पांच, एमआर एफएम (8.1%) नंबर छह, म्यांऊ एफएम (7.2%) नंबर सात, एआईआर एफएम रेंबो (4.2%) नंबर आठ, एआईआर एफएम गोल्ड (3.4%) नंबर नौ, आकाशवाणी (1.9%) नंबर दस।


पिछले दो हफ्तों की रेटिंग जानने के लिए क्लिक करें–

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...