बिग एफएम, जमशेदपुर के स्टेशन हेड संजय घोषाल के बारे में जानकारी मिली है कि प्रबंधन ने उन्हें बाय-बाय बोल दिया है। सूचना है कि संजय के खिलाफ मैनेजमेंट को काफी शिकायतें मिल रही थी। कई मामलों पर उऩका कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से पंगा चल रहा था। संजय को हटाए जाने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी। बताया जाता है कि कंपनी की तरफ से पिछले दिनों संजय को नोटिस दिया गया। इसके बाद उन्हें बाय बोल दिया गया। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने संजय घोषाल को हटाए जाने की खबर जमशेदपुर के स्थानीय अखबारों में भी प्रकाशित करा दी है। इस खबर में कहा गया है कि संजय घोषाल अब कंपनी के साथ नहीं हैं।
कोबरा पोस्ट को बाय बोल आशीष साधना के साथ
कोबरा पोस्ट में काम कर रहे आशीष दीक्षित ने अब यहां से जुदा हो गए हैं। उन्होंने साधना न्यूज को गले लगाया है। बताया जाता है कि आशीष बेहतर पद व पैकेज पर नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। आशीष कोबरा पोस्ट में एसोसिएट प्रोड्यूसर थे, साधना न्यूज में प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है।