Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

होली पर अखिल भारतीय कवि सम्मलेन

Radio Mistyहोली  के पावन दिन पर अपने श्रोताओं को इससे जोड़ने के लिए उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले व नंबर एक रेडियो स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम ने अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया है। 4 मार्च को सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच पर आयोजित होने वाले इस कवि सम्मलेन में विख्यात कवि हरिओम पंवार, ओमप्रकाश आदित्य, डा. सुनील जोगी, अरुण जेमिनी, डा. सुमन दुबे और गजेन्द्र सोलंकी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल ने दी।

Radio Mistyहोली  के पावन दिन पर अपने श्रोताओं को इससे जोड़ने के लिए उत्तरी बंगाल और सिक्किम के पहले व नंबर एक रेडियो स्टेशन रेडियो मिष्टि 94.3 एफएम ने अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया है। 4 मार्च को सिलीगुड़ी के दीनबंधु मंच पर आयोजित होने वाले इस कवि सम्मलेन में विख्यात कवि हरिओम पंवार, ओमप्रकाश आदित्य, डा. सुनील जोगी, अरुण जेमिनी, डा. सुमन दुबे और गजेन्द्र सोलंकी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी रेडियो मिष्टि के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर निशांत मित्तल ने दी।

उन्होंने बताया कि अपने श्रोताओं के लिए रेडियो मिष्टि का हमेशा ही नए, कल्पनाशील और प्रयोगधर्मी थीम में विश्वास रहा है। इस बार होली के अवसर पर इस कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया है। इस कवि सम्मलेन को लेकर रेडियो पर कई प्रयोग किए जायेंगे। इस कवि सम्मलेन में देश के विख्यात कवि हिस्सा ले रहे हैं। होली के मौके पर यह अपनी तरह का अनूठा आयोजन है। श्री मित्तल ने बताया कि रेडियो मिष्टि हर उम्र के लोगों की रुचियों को ध्यान में रखता है, इसीलिए वह सभी का प्यारा है। होली पर जितने भी कार्यक्रम तैयार कराए जा रहे हैं वे बेहद कल्पनाशील व प्रयोगधर्मी हैं। हम इस मौके पर अपने श्रोताओं को सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। अपने स्थानीय तेवर और प्रयोगधर्मी विजनके चलते ही रेडियो मिष्टि स्थानीय लोगों का दिल जीत सकने में कामयाब होता रहा है। मिष्टि होली  नाम के कार्यक्रम में पश्चिम  बंगाल के वीआईपी और सेलिब्रिटी व्यक्तित्व होली के अपने पुराने अनुभवों का बयान करेंगे और उसे श्रोताओं से साझा करेंगे। बंगाल के शीर्ष गायक अपने संगीत व अनुभवों के साथ रेडियो मिष्टि पर हाजिर रहेंगे। होली के दिन पर सभी कस्बों में रेडियो मिष्टि के आरजे मौजूद रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...