Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

राकेश कोहरवाल नहीं रहे, आईएफजे दल नेपाल में

जनसत्ता फेम वरिष्ठ पत्रकार राकेश कोहरवाल का बरेली में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 58 वर्ष के राकेश बरेली के अखबार पांचाला रुहेला के संपादक थे। अमर उजाला, दैनिक जागरण, जेवीजी टाइम्स जैसे अखबारों में काम कर चुके राकेश ने जनसत्ता में अपनी खोजपरक रिपोर्टों के जरिए काफी नाम कमाया। खासकर पोलिटिकल रिपोर्टर के बतौर राकेश कोहरवाल ने अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली में लंबे समय तक काम करने के बाद वे उत्तर प्रदेश के बरेली चले गए। राकेश अंतिम दिनों में काफी कष्ट में थे। इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत के बाद वे टूट-से गए थे। खुद की बीमारी और आर्थिक तंगी ने उन्हें काफी परेशान कर रखा था। राकेश जी को हृदय से श्रद्धांजलि।

नेपाली पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने आईएफजे दल पहुंचा

सिर मुड़वाकर विरोध प्रदर्शन करते नेपाली पत्रकारनेपाल में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले, अपहरण और हत्या की बढ़ती घटनाओं से नाराज आईएफजे (इंटरनेशनल फेडरेशन आफ जर्नलिस्ट) का एक दल बीते दिनों काठमांडू पहुंचा। इस दल में दुनिया भर के वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं। आईएफजे टीम पत्रकारों के मसलों को लेकर नेपाली सरकार से बात करेगी।

साथ ही लोकल जर्नलिस्टों के साथ भी मीटिंग करेगी। टीम में शामिल पत्रकार नेपाल की दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी मिलेंगे और पत्रकारों के मुद्दे पर सशक्त हस्तक्षेप का आग्रह करेंगे। बताया जाता है कि पत्रकारों का उत्पीड़न करने वालों को नपाली सरकार का समर्थन प्राप्त है इसीलिए इस तरह की घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। पिछले दिनों नेपाल की एक महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उत्पीड़न से नाराज नेपाली पत्रकारों ने पिछले दिनों सिर मुड़ाकर विरोध प्रदर्शन भी किया था पर उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...