Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रात में काम कराने पर टीवी टुडे को सम्मन

सम्मानसौम्या विश्वनाथन आपको याद हैं या भूल गए !  टीवी टुडे ग्रुप से जुड़ी हुई थी। न्यूज चैनल हेडलाइंस टुडे में थीं। महिला पत्रकार थीं। देर रात उन्हें गोली मार दी गई थी। देश की राजधानी दिल्ली में उनकी हत्या हुई थी। साढ़े चार महीने बीतने वाले हैं। हत्यारे पकड़ से बाहर हैं। हम-आप चुप्पी मारे हैं। देखादेखी पुलिस भी मुंह बाधे है। श्रम विभाग सक्रिय है। टीवी टुडे ग्रुप पर निशाना साधा है। कार्रवाई करने की सिफारिश की है। कोर्ट ने मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पुरी को सम्मन जारी किया है।

सम्मानसौम्या विश्वनाथन आपको याद हैं या भूल गए !  टीवी टुडे ग्रुप से जुड़ी हुई थी। न्यूज चैनल हेडलाइंस टुडे में थीं। महिला पत्रकार थीं। देर रात उन्हें गोली मार दी गई थी। देश की राजधानी दिल्ली में उनकी हत्या हुई थी। साढ़े चार महीने बीतने वाले हैं। हत्यारे पकड़ से बाहर हैं। हम-आप चुप्पी मारे हैं। देखादेखी पुलिस भी मुंह बाधे है। श्रम विभाग सक्रिय है। टीवी टुडे ग्रुप पर निशाना साधा है। कार्रवाई करने की सिफारिश की है। कोर्ट ने मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पुरी को सम्मन जारी किया है।

 पिछले दिनों श्रम विभाग के मुख्य निरीक्षक  केआर वर्मा ने विशेष मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जवेद असलम के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में अरुण पुरी और उनके चैनल को दिल्ली दुकान और ठिकाना अधिनियम 1954 के उल्लंघन का दोषी माना। इस अधिनियम की धारा 14 के मुताबिक महिला से रात में ड्यूटी नहीं करा सकते। अगर कराना है तो पहले श्रम सचिव से अनुमति लेनी होती है। टीवी टुडे ग्रुप ने ऐसा नहीं किया। इसलिए वे कानून न मानने के दोषी हैं।

सौम्या विश्वनाथनइस शिकायत पर मजिस्ट्रेट ने अरुण पुरी और टीवी टुडे ग्रुप को सम्मन भेजा है। कानूनन किसी युवक-युवती से गर्मियों में रात 9 से सुबह 7 और सर्दियों में रात 8 से सुबह 8 तक काम नहीं करा सकते। श्रम विभाग ने चैनल को जो नोटिस भेजा था उसके जवाब में चैनल प्रबंधन ने रात में काम कराने को लेकर कुछ भी नहीं कहा। 4 नवंबर को चैनल की तरफ से भेजे पत्र में कहा गया है कि आईटी इंडस्ट्री को अधिनियम की धारा 14 से छूट हासिल है। इस जवाब से श्रम विभाग के मुख्य निरीक्षक संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि केवल कंप्यूटर चलाने से कोई संस्थान आईटी आधारित इंडस्ट्री नहीं हो जाता। मुख्य निरीक्षक के मुताबिक सौम्या से रात में काम कराने के चलते टीवी टुडे समूह दोषी है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

ये तो है सौम्या से रात में काम कराने का मसला। लेकिन इससे बड़ा मुद्दा है सौम्या के हत्यारों का गिरफ्त से बाहर होना। क्या दिल्ली के मीडियाकर्मी अपने साथी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाने के वास्ते एकजुट होकर सड़क पर उतरने के बारे में सोचेंगे? दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे का स्केच जारी किया लेकिन उसके बाद से कुछ पता नहीं। वैसे भी, पुलिस ने 30 सितंबर की रात कत्ल की गईं सौम्या के मामले को शुरुआत में सड़क दुर्घटना माना। पोस्टमार्टम में सौम्या के सिर गोली निकलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया। ऐसे में यह जरूरी है कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिए मीडिया की तरफ से इस मामले की फाइल खुली रखी जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...