Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

”पत्रकारों से रिपोर्टिंग और मार्केटिंग दोनों काम कराना बिलकुल गलत बात”

[caption id="attachment_14911" align="alignleft"]संगोष्ठी में बोलते चंदन मित्रासंगोष्ठी में बोलते वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा[/caption]कई अखबारों में पैसे लेकर छापी जाने वाली खबरों पर देश भर के वरिष्ठ पत्रकारों ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने मीडिया की गिरती साख पर चिंता व्यक्त की। एक स्वर में उन्होंने मांग की कि इसे विज्ञापन का रूप दिया जाना चाहिए और इसकी जानकारी पाठकों को स्पष्ट रूप से देनी चाहिए। प्रभाष जोशी, चंदन मित्रा, अच्युतानंद मिश्र, आलोक पुराणिक, मृदुला सिन्हा, राम बहादुर राय, सुरेश शर्मा, विजय क्रांति, अरुण त्रिपाठी, अवधेश कुमार सहित अनेक पत्रकारों, साहित्यकारों और राजनेताओं ने लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका विषय पर मालवीय स्मृति भवन में मीडिया की भूमिका पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कई सुझाव दिए और देशभर के पत्रकारों से संगठित होने को कहा।

संगोष्ठी में बोलते चंदन मित्राकई अखबारों में पैसे लेकर छापी जाने वाली खबरों पर देश भर के वरिष्ठ पत्रकारों ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने मीडिया की गिरती साख पर चिंता व्यक्त की। एक स्वर में उन्होंने मांग की कि इसे विज्ञापन का रूप दिया जाना चाहिए और इसकी जानकारी पाठकों को स्पष्ट रूप से देनी चाहिए। प्रभाष जोशी, चंदन मित्रा, अच्युतानंद मिश्र, आलोक पुराणिक, मृदुला सिन्हा, राम बहादुर राय, सुरेश शर्मा, विजय क्रांति, अरुण त्रिपाठी, अवधेश कुमार सहित अनेक पत्रकारों, साहित्यकारों और राजनेताओं ने लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका विषय पर मालवीय स्मृति भवन में मीडिया की भूमिका पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कई सुझाव दिए और देशभर के पत्रकारों से संगठित होने को कहा।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, नोएडा परिसर की ओर से आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रभाष जोशी ने कहा कि आदर्श पत्रकारिता करने के लिए सभी पत्रकारों को शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे। ऐसा न करने पर पत्रकार यूनियन द्वारा उनका निष्कासन भी तय होना चाहिए। अब सबसे अहम है पाठकों को आदर्श पत्रकारिता के पक्ष में लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया की साख बचाने के लिए यह जरूरी है कि पैसे लेकर छापी जाने वाली खबरों को विज्ञापन का रूप दिया जाए। इसकी सूचना पाठकों को स्पष्ट रूप से देनी आवश्यक होनी चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सदस्य चंदन मित्रा ने पत्रकारों को मार्केटिंग और रिपोर्टिंग दोनों का दायित्व देने को पत्रकारिता का दुरुपयोग करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी पत्रकारों को निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला सिन्हा ने इसके लिए लोकतंत्र के चारों स्तंभों को जिम्मेवार ठहराया। राजनेता सोमपाल शास्त्री ने कहा कि अखबारों का प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा है, लेकिन सामाजिक समस्याओं पर अखबार का कोई ध्यान नहीं है। संपादकीय नियंत्रण का स्थान नहीं रह गया है। अब सिर्फ प्रबंधन नियंत्रण शेष है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में व्यापार का पक्ष बढ़ रहा है। वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने कहा कि मीडिया में पैसे के लेन-देन का दस्तूर कोई नई बात नहीं है। आज से चौदह साल पहले महाराष्ट्र में भी पार्टियों ने पैसे देकर अखबारों में तथ्यहीन जानकारी छपवा दी थी। नंदकिशोर त्रिखा और विजय क्रांति ने कहा कि पत्रकार गहरे संकट में हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति अच्युतानंद मिश्र और नोएडा परिसर के निदेशक प्रोफेसर अशोक टंडन ने कार्यक्रम का समापन करते हुए घोषणा की कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।     

तस्वीर व खबर : साभार : अमर उजाला, दिल्ली संस्करण

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...