मशहूर पत्रकार सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एसपी सिंह बारह साल पहले 27 जून को हम सभी से जुदा हो गए थे। उनकी पुण्यतिथि पर, उनकी याद में, उनसे जुड़े कुछ पत्रकारों ने, इस बार एक साथ बैठने का मन बनाया है। सभी एसपी को याद करेंगे। उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा करेंगे। पत्रकारिता में एसपी की परंपरा को और ज्यादा जीवित व जीवंत बनाने के लिए बात करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली में रायसीना रोड पर स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया (पीसीआई) में 27 जून, दिन शनिवार को रखा गया है। समय है शाम तीन बजे से छह बजे तक का।
इस कार्यक्रम का वैसे तो कोई घोषित तौर पर आयोजक नहीं है लेकिन एसपी के पुत्र चंदन प्रताप सिंह आयोजन का जिम्मा संभाल रहे हैं। चंदन प्रताप सिंह ने बी4एम को बताया कि पापा से जुड़े रहे सभी लोगों से एक-एक कर अनुरोध किया जाएगा कि वे इस स्मृति सभा में पहुंचें लेकिन अगर किसी तक निजी आमंत्रण नहीं पहुंच पाता है तो कृपया इस खबर को ही अधिकृत आमंत्रण समझें और 27 जून को शाम तीन बजे प्रेस क्लब पहुंचें। स्मृति सभा से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए आप चंदन से [email protected] या 09350499201 के जरिए संपर्क स्थापित कर सकते हैं।











