Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मीडिया में भी सक्रिय हैं पाकिस्तान के मददगार !!

मीडिया में कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो पाकिस्तान को कई तरह की सूचनाएं पहुंचा रहे हैं और पड़ोसी देश के लिए गुपचुप तरीके से काम भी कर रहे हैं। यह सनसनीखेज जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय तक पहुंचाई गई है। यह जानकारी किसी और को नहीं बल्कि देश की खुफिया एजेंसियों को मुंबई ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान हत्थे लगी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए इनकी स्कैनिंग शुरू करा दी है। मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि टीवी न्यूज चैनलों, अखबारों, प्रेस क्लबों और पत्रकार संगठनों से जुड़े कुछ पत्रकारों पर शक की सुई घूम रही है। मीडिया से जुड़ा मसला होने के चलते सरकार इस पर फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है। सूत्रों की मानें तो मीडिया से जुड़े कुछ लोगों की पृष्ठभूमि और उनकी आवाजाही की चुपचाप छानबीन शुरू करा दी गई है।

इनके फोन काल पर भी नजर रखी जा रही है। खासकर ऐसे पत्रकारों का, जिनके पास विदेश से लगातार फोन आते रहते हैं या विदेश फोन किए जाते हैं,  ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। चर्चा यहां तक है कि मुंबई और दिल्ली,  इन दो जगहों पर कुछ ऐसे पत्रकार मीडिया में सक्रिय भूमिका में हैं जो अपनी हैसियत का इस्तेमाल करते हुए अंदरखाने पड़ोसी देश के लिए कई तरह से मददगार बनते हैं। इसमें सूचनाएं पहुंचाने से लेकर इमेज बिल्डिंग तक का काम तक शामिल है।

ये पत्रकार पाकिस्तान विरोध की आग पर पानी डालने के लिए सक्रिय संगठनों को मदद पहुंचाते हैं और उनकी आवाज को मंच प्रदान करते हैं। बताया यह भी जाता है कि मुंबई ब्लास्ट के दौरान कई तरह की सूचनाएं कुछ पत्रकारों द्वारा विदेश भेजी गईं। कुछ ने अपने मीडिया माध्यम का पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के लिए जान-बूझ कर इस्तेमाल होने दिया। सरकार मुंबई ब्लास्ट के आसपास के दिनों के काल डिटेल पर सतर्क नजर रखे हुए है। इन सभी आई-गई काल की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक मीडिया का मामला देखते हुए यह भी संभव है कि सरकार आरोपी मीडियाकर्मी के बारे में पहले मीडिया हाउस प्रबंधन को सूचित करे, विश्वास मे ले फिर उसके बाद कुछ दिनों का गैप देते हुए उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले। इसके पीछे वजह मीडिया हाउस की इमेज न खराब होने देना और मीडिया से पंगा न लेने की मंशा को दर्शाना है। कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सीधे किसी मीडिया हाउस से जुड़े होने की बजाय पत्रकार संगठनों और प्रेस क्लबों की राजनीति करते हैं। इनके चाल-चलन पर भी अब नजर रखने की कवायद शुरू की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के पास जो सूचनाएं आई हैं, उसकी सच्चाई जांचने के लिए गुपचुप अभियान शुरू कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि अभी तक मीडिया को पवित्र इलाका मानकर सरकार इनसे जुड़ी गतिविधियों को आमतौर पर नजरअंदाज करती रही है। लेकिन मुंबई ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान मिल रही जानकारियों के बाद सरकार मीडिया से जुड़े लोगों की भी गहन स्कैनिंग शुरू करने पर विचार कर रही है।

जो भी हो, इस मामले से पहले से ही कई तरह के सवालों और आरोपों में घिरी मीडिया को अब और हमले झेलने पड़ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...