सीनियर जर्नलिस्ट ईशमधु तलवार ने नई पारी ईटीवी, राजस्थान के साथ शुरू की है। उन्हें यहां एडीटोरियल एडवाइजर का पद दिया गया है। ईशमधु राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
फोकस टीवी में कार्यरत सौरभ मिश्रा ने इस्तीफा देकर साधना न्यूज (बिहार-झारखंड) मे सीनियर एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है। सौरभा ईटीवी (बिहार-झारखंड) और इंडिया न्यूज, दिल्ली में काम कर चुके है।
सहारा समय के उधमसिंह नगर के रिपोर्टर भरत शाह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने साधना न्यूज के साथ नई पारी शुरू की है। वे नए संस्थान में कुमाऊं जिले के ब्यूरो चीफ के रूप में काम देखेंगे।
बिजय सिंह जेओओ म्यूजिक चैनल में जोनल हेड बने
जेओओ म्यूजिक चैनल के जोनल हेड के रूप में झारखंड के पत्रकार बिजय सिंह की नियुक्ति की गई है। 24 घंटे का यह इंटरटेनमेंट चैनल जल्द ही न्यूज सेक्शन शुरू करने जा रहा है। बिजय सिंह कई अखबारों में काम कर चुके हैं। उन्होंने जमेशदपुर से आवाज नामक पत्रिका का प्रकाशन भी किया। वे स्वास्थ्य पत्रिका आयुर्वेद दर्पण के एक्जीक्यूटिव एडीटर हैं।