जी न्यूज, चंडीगढ़ के करेस्पांडेंट आदित्य चौधरी अब इस संस्थान से कार्यमुक्त हो गए हैं। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। आदित्य पिछले तीन वर्षों से जी न्यूज के साथ जुड़े हुए थे। पहले वे कुरुक्षेत्र में थे। बाद में उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया गया है। आदित्य जल्द ही नई पारी शुरू करने वाले हैं।
फोकस टीवी, मुंबई से सोनिया शर्मा कार्यमुक्त, ‘जोहार टीवी’ लांच करने की योजना
फोकस टीवी, मुंबई में कार्यरत सोनिया शर्मा अब यहां से कार्यमुक्त हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार महीने भर पहले ही सोनिया फोकस के मुंबई ब्यूरो की पार्ट बनी थीं।
क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों में चैनल लांच करने की परंपरा अब आगे बढ़ चली है। खबर है कि कभी आजसू (आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के संस्थापक, विधायक और झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन के नेता रहे सूर्य सिंह बेसरा अब मीडिया के फील्ड में उतरने वाले हैं। वे जोहार टीवी लांच करने जा रहे हैं। संथाली, मुंडारी, हो, कुरुक, नागपुरी और कुरुमाली बोलियों वाले इलाके को ध्यान में रखकर इन्हीं बोलियों में इस चैनल पर प्रोग्राम दिखाया जाएगा। चैनल मनोरंजन और न्यूज आधारित होगा। सूर्य सिंह बेसरा ने भड़ास4मीडिया को बताया कि ‘जोहार टीवी’ के लिए नियुक्तियां अगले महीने से शुरू कर दी जाएंगी। नियुक्तियों में स्थानीय बोलियों, परंपराओं और संस्कृति को जानने वालों को प्राथमिकता देंगे। चैनल के बारे में ज्यादा जानकारी [email protected] या 09771338988 से पा सकते हैं।