स्पेस टीवी से तीन खबरें हैं। पता चला है कि लाइव इंडिया के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आउटपुट नवीन कुमार ने इस्तीफा देकर स्पेस टीवी के सीईओ के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। एक अन्य खबर के अनुसार पिछले दिनों इंडिया टीवी से इस्तीफा देने वाले प्रोड्यूसर अश्विनी कुमार सिंह ने भी स्पेस टीवी ज्वाइन कर लिया है। तीसरी खबर स्पेस टीवी के प्रोडक्शन और प्रोग्रामिंग हेड विक्रम कपूर के बारे में है। बताया जा रहा है कि विक्रम कपूर ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वे कहां जा रहे हैं, पता नहीं चल पाया है। विक्रम ने मार्च 2008 में स्पेस टीवी ज्वाइन किया था। वे जैन टीवी, एस1 टेलीविजन, सीएनईबी आदि के साथ काम कर चुके हैं।
स्टार को रतीश का बाय, असीम का मुंबई तबादला
स्टार न्यूज के असिस्टेंट प्रोड्यूसर रतीश त्रिवेदी ने इस्तीफा देकर आज तक के साथ नई पारी शुरू की है। स्टार न्यूज के असीम मिश्रा का तबादला मुंबई के लिए कर दिया गया है। वे ‘सास, बहू और साजिश’ व ‘खबर फिल्मी है’ जैसे कार्यक्रमों के लिए काम करेंगे। बताया जाता है कि अनीस कुमार का भी तबादला मुंबई किया गया था लेकिन इनके अनुरोध पर फिलहाल ट्रांसफर का आदेश टाल दिया गया है।