साहिल छाबड़ा ने स्टार न्यूज, दिल्ली को बॉय-बॉय बोल दिया है। 27 अगस्त 2007 को स्टार न्यूज ज्वाइऩ करने वाले साहिल पैनल प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत थे। वे नई पारी कहां शुरू कर रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है। स्टार न्यूज, दिल्ली से एक और खबर है। यहां कार्यरत असीम कुमार ने इस्तीफा देकर नई पारी डीडी न्यूज के साथ शुरू कर दी है।
इंडिया न्यूज, दिल्ली में बिजनेस डेस्क पर काम करने वाले राजेश सिंह ने नई पारी नई दुनिया के साथ शुरू की है। वे इस अखबार की मैग्जीन संडे दुनिया के साथ पटना में जुड़े हैं। राजेश के अलावा जैनेंद्र कुमार और पंकज मालवीय ने भी संडे दुनिया, पटना में ज्वाइऩ किया है। जैनेंद्र इससे पहले सन्मार्ग में थे जबकि पंकज आज अखबार में थे।
अमरेंद्र और जेएस बत्रा को नई जिम्मेदारी
ईटीवी, राजस्थान के लिए जयपुर में दो वर्षों से कार्यरत अमरेंद्र कुमार का तबादला ईटीवी, झारखंड के लिए कर दिया गया है। वे फिलहाल धनबाद में अपनी सेवाएं देंगे।
खबर है कि जेएस बत्रा पर्ल ग्रुप के नए लांच होने वाले चैनल पी7 के डिस्ट्रीब्यूशन के हेड बनाए गए हैं।