महिलाओं पर केंद्रित न्यूज चैनल फोकस टीवी की एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) के प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार संजीव चौहान यहां से मुक्त हो गए हैं। संजीव के साथ-साथ एसआईटी की उनकी टीम के अन्य रिपोर्टर दीपक शाही, आलोक द्विवेदी और अनुराग त्रिपाठी भी अब यहां नहीं रहे। सूत्रों का कहना है कि आंतरिक विवाद के चलते एसआईटी के सभी लोगों को जाना पड़ा है। संजीव चौहान फोकस से पहले इंडिया न्यूज में थे। आज तक जैसे न्यूज चैनल में कार्य कर चुके संजीव दिल्ली में एक अच्छे क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जाने जाते हैं। एसआईटी से मुक्त हुए दीपक शाही इससे पहले कोबरा पोस्ट में थे जबकि आलोक और अनुराग को फोकस में संजीव ने पहली बार ब्रेक दिया था।
अमित आर्या लौट कर इंडिया न्यूज आए, प्रशांत कुमार ने वीओआई छोड़ा
अमित आर्या फिर से इंडिया न्यूज लौट आए हैं। वे कुछ महीनों पहले चैनल हेड बनकर पर्ल ग्रुप के नए लांच होने वाले न्यूज चैनल पी7 में गए थे। सूत्रों का कहना है कि अमित आर्या पर्ल प्रबंधन को रास नहीं आए। अपने कद और काम पर लगातार आती आंच को देख अमित ने यहां से निकलने में ही भलाई समझा। इंडिया न्यूज में उनकी वापसी पुराने पद पर हुई है। वे एसाइनमेंट के हेड के बतौर काम करेंगे। इंडिया न्यूज में प्रशांत कुमार के भी ज्वाइन करने की खबर है। प्रशांत वायस आफ इंडिया से आए हैं। वे कापी डेस्क को देखेंगे।