Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज्ञानेंद्र, नवलकांत और विभाकर की नई पारी

ईटीवी, यूपी-उत्तराखंड के लखनऊ ब्यूरो में कार्यरत वरिष्ठ संवाददाता ज्ञानेन्द्र शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पर्ल ग्रुप की तरफ से लांच किए जा रहे नए न्यूज चैनल पी 7 के यूपी ब्यूरो चीफ के तौर पर नई पारी शुरू की है। ज्ञानेन्द्र आऊटलुक साप्तहिक और दैनिक जागरण, नई दिल्ली में भी काम कर चुके हैं। यूपी के सियासी मामलों के जानकार ज्ञानेन्द्र ने ईटीवी के लिए कई खबरें ब्रेक की। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में ज्ञानेंद्र ने ईटीवी के कार्यक्रम ‘वन डे विथ सेलीब्रिटी’ की एंकरिंग की। सूत्रों का कहना है कि ज्ञानेंद्र के बाद कुछ और लोग ईटीवी से इस्तीफा देकर पी 7 ज्वाइन कर सकते हैं।

नवलकांत सीएनईबी लखनऊ के ब्यूरो चीफ, विभाकर सहारा समय पहुंचे, विनय मैनेजिंग एडिटर बने

सहारा समय, कानपुर ब्यूरो के संवाददाता नवलकांत सिन्हा ने इस्तीफा देकर सीएनईबी, लखनऊ में ब्यूरो चीफ के रूप में ज्वाइन किया है। नवल सहारा समय से पहले लखनऊ में दैनिक हिंदुस्तान में हुआ करते थे। सहारा समय में वे बनारस, लखनऊ और कानपुर तीन जगहों पर तैनात किए गए। अपना समुचित उपयोग न होते देख नवल काफी दिनों से नई पारी शुरू करने के मूड में थे। सीएनईबी के ब्यूरो चीफ का पद अभिलाष भट्ट के इस्तीफा देने के बाद काफी समय से खाली था।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार विभाकर ने सहारा समय, यूपी-उत्तराखंड में वरिष्ठ पद पर ज्वाइन किया है। आज तक, न्यूज 24, जी न्यूज, डीडी न्यूज, टाइम्स नाऊ में काम कर चुके विभाकर के बारे में बताया जाता है कि उन्हें सहारा समय, यूपी-उत्तराखंड के हेड राव वीरेंद्र सिंह के बाद नंबर टू की पोजीशन में लाया गया है। इससे पहले वे न्यूज 24 में एसाइनमेंट हेड के रूप में कार्यरत थे। पिछले साल उन्हें न्यूज 24 से किन्हीं वजहों के चलते अलग होना पड़ा था। उसके बाद वे काफी दिनों तक मीडिया की मुख्य धारा से कटे रहे।

सीनियर जर्नलिस्ट विनय तिवारी को प्रमोट कर अब सीएनएन-आईबीएन का मैनेजिंग एडिटर बना दिया गया है। इससे पहले वे एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे। विनय को राजदीप सरदेसाई के बाद नंबर दो की हैसियत मिली हुई है। विनय टाइम्स आफ इंडिया और आज तक में लंबे समय तक काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...