Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चैनल के चेयरमैन की चहलकदमी भी खतरनाक

न्यूज चैनल से दो और की छुट्टी : दिल्ली का एक न्यूज चैनल इन दिनों अपनी खबरों के नाते कम, कर्मचारियों की छंटनी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में है। आए दिन किसी न किसी की नौकरी पर बन आती है। अब तक दर्जनों लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। विगत दिनों दो कर्मचारियों की इसलिए छुट्टी कर दी गई कि वे अपनी सीट पर नहीं मिले। सूत्रों ने भड़ास4मीडिया को बताया कि गत दिनों कंपनी के चेयरमैन अपने चैनल के विभिन्न डिपार्टमेंट्स का मुआयना करने पहुंच गए। सबसे पहले वह ट्रांसपोर्ट कोआर्डिनेशन डिपार्टमेंट में जा धमके। उस समय उन्हें कोआर्डिनेटर महोदय अपनी सीट से नदारद मिले। वह क्राइम डेस्क की सीट पर बैठकर किसी को फोन मिलाते पाए गए। पूछने पर उन्होने बताया कि मेरी सीट पर लगा फोन सेट खराब है। रिपोर्टर को फिल्ड में गाड़ी भेजनी है। उसी के लिए फोन कर रहा था। चेयरमैन को यह नागवार गुजरा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्होंने कहा कि तो ठीक है, आप अभी घर जाइए, बाद में आकर अपना हिसाब ले लीजिएगा।

पीडित कर्मचारी ने भड़ास4मीडिया को बताया कि बाद में आकर हिसाब कर जाने की बात मुझे ठीक नहीं लगी। मैंने भी कह दिया कि बाद में क्यों, अभी मेरा हिसाब कर दीजिए। इस पर चेयरमैन ने कहा कि अभी कई दिनों बाद मैं बाहर से लौटा हूं। हिसाब करने में दो चार दिन लगेंगे। इसके साथ ही उसकी नौकरी से छुट्टी कर दी गई।

इसके बाद चेयरमैन पहुंच गए रिसेप्शन टेबल पर। वहां अपनी सीट से रिसेप्शनिस्ट नदारद पाई गईं। उन्हें भी नौकरी से मना कर दिया गया। इसके बाद शामत आने वाली थी असाइनमेंट डेस्क की। संडे का दिन था। वहां भी सिर्फ दो लोग अपनी सीट पर पाए गए। चेयरमैन ने पूछा कि क्या आज दो ही लोग ड्यूटी पर आए हैं। मौजूद कर्मियों ने कहा- हां। इस डेस्क पर कुल पांच लोग हैं, दो शिफ्टों में काम कर रहे हैं। दो लोग यहां मौजूद हैं ही। आप ही बताइए कि और कितने लोग यहां इस समय होने चाहिए? चेयरमैन मुंह घुमाकर चल दिए। उल्लेखनीय है कि इस चैनल से पिछले कुछ ही महीनों में दर्जनों कर्मचारी, पत्रकार निकाल बाहर किए जा चुके हैं। दो दर्जन और लोगों को निकाले जाने की तैयारी है। लिस्ट तैयार है। एक हफ्ते के भीतर ही उन्हें भी निपटा देने की सूचना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...