Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

खबर बनाने के लिए पुलिस-पब्लिक में बवाल कराया!

देखिए ये वीडियो : इटावा से एक खबर आई है कि दो बड़े न्यूज चैनलों के स्ट्रिंगरों ने खबर बनाने के उद्देश्य से जनता और पुलिस के बीच जमकर बवाल कराया। यूपी के इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव से मिन्टू नाम का एक व्यक्ति कई दिनों से गायब था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर गांव के लोगों ने नेशनल हाइवे-2 पर जाम लगा दिया। मौके पर एसएसपी, इटावा को बुलाने की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस से पहले ये दोनों चैनल के स्ट्रिंगर पहुंच गये और खबर बनाने के लिये अपने शातिर दिमाग को चलाते हुये अपने चंद सहयोगियों को मौके पर बुला कर जनता को जाम मे फंसे वाहनों को तोड़ने व आग लगाने के लिए उकसाने लगे।

मौके पर पहुंचे चंद सिपाहियों को जनता द्वारा बंधक बनवा कर खबर बनाने के शातिर खेल को खेलना शुरू कर दिया। पुलिस-पब्लिक के बीच जमकर टकराव हुआ। अब इटावा पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित करके मुकदमे दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इन स्ट्रिंगरों की आवाज इन वीडियो में स्पष्ट सुनाई पड़ रही है। देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें–

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rahul

    January 15, 2010 at 9:08 am

    ab ise bura kya ho sakta hai !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...