पिछले दिनों रांची से एक नया रीजनल चैनल 365 दिन लांच कर दिया गया। यह चैनल बीपी पोद्दार ग्रुप और हेरिटेज टेलीवेंचर्स का है। इस चैनल की लांचिंग झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के हाथों हुई। पिछले दिनों इसी ग्रुप की तरफ से हेल्थ 365 नामक मैग्जीन भी लांच की गई थी लेकिन कुछ अंकों के बाद इसका प्रकाशन बंद हो गया।
पर्ल ग्रुप के आने वाले चैनल पी-7 में अजीत सिंह और नीलांशु रंजन ने ज्वाइन किया है। अजीत अमर उजाला, नोएडा से और नीलांशु ईटीवी, पटना से आए हैं। अजीत बिजनेस बीट के हेड बने हैं तो नीलांशु रिपोर्टर के रूप में काम करेंगे। अजीत लुधियाना में दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं।
वीओआई ग्वालियर से सुनील का इस्तीफा, ईटीवी जमशेदपुर के नवनीत अब साधना में
खबर है कि वीओआई, ग्वालियर के स्ट्रिंगर सुनील पाठक ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि उनका अपने ब्यूरो चीफ टीएन मनीष से खटपट चल रही थी।
ईटीवी, जमशेदपुर के स्ट्रिंगर नवनीत कुमार ने यहां से इस्तीफा देने के बाद साधना न्यूज के साथ नई पारी शुरू की है। नवनीत ने करियर की शुरुआत आज, पटना से की थी।











