Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी ने नंबर 2 की पदवी स्टार न्यूज को सौंपा

टीवी और टीआरपी (22 फरवरी 2009 से 28 फरवरी 2009 तक)

दो बड़े उलटफेर। ज्यादा अंक खोने से इंडिया टीवी नंबर दो से लुढ़क कर नंबर तीन की पोजीशन पर पहुंच गया है तो ज्यादा अंक गेन करने से लाइव इंडिया 12वें पोजीशन से उछलकर 11वें पर आसीन हो चुका है। पर हफ्ते का सबसे बड़ा स्टार स्टार न्यूज है। इंडिया टीवी को नंबर दो पोजीशन से हटाकर इस चैनल ने यह प्रतिष्ठित पोजीशन खुद के नाम कर लिया है। पिछले दो हफ्तों में इंडिया टीवी रिकार्ड 3 फीसदी नीचे लुढ़का है। इस हफ्ते दो फीसदी और पिछले हफ्ते एक फीसदी सरकना इस न्यूज चैनल के लिए घातक साबित हुआ और अपने अंदाज में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे स्टार न्यूज के हाथों नंबर दो की पदवी गंवा बैठा।

टीवी और टीआरपी (22 फरवरी 2009 से 28 फरवरी 2009 तक)

दो बड़े उलटफेर। ज्यादा अंक खोने से इंडिया टीवी नंबर दो से लुढ़क कर नंबर तीन की पोजीशन पर पहुंच गया है तो ज्यादा अंक गेन करने से लाइव इंडिया 12वें पोजीशन से उछलकर 11वें पर आसीन हो चुका है। पर हफ्ते का सबसे बड़ा स्टार स्टार न्यूज है। इंडिया टीवी को नंबर दो पोजीशन से हटाकर इस चैनल ने यह प्रतिष्ठित पोजीशन खुद के नाम कर लिया है। पिछले दो हफ्तों में इंडिया टीवी रिकार्ड 3 फीसदी नीचे लुढ़का है। इस हफ्ते दो फीसदी और पिछले हफ्ते एक फीसदी सरकना इस न्यूज चैनल के लिए घातक साबित हुआ और अपने अंदाज में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे स्टार न्यूज के हाथों नंबर दो की पदवी गंवा बैठा।

कहां आज तक को मात देकर इंडिया टीवी नंबर वन बन बैठा था और अब यहां तीव्र पतन का शिकार होकर नंबर दो की भी पदवी से हाथ धोने के लिए मजबूर हो गया। आंकड़ों की बात करें तो इस हफ्ते आज तक का मार्केट शेयर 19.2 है जबकि स्टार न्यूज 16.6 के साथ नंबर दो पर और इंडिया टीवी 15.3 के साथ नंबर तीन पर है। इस हफ्ते अंकों के लिहाज से किसी ने सबसे ज्यादा गेन किया है तो वो है एनडीटीवी इंडिया। इस न्यूज चैनल ने पूरे 0.9 फीसदी मार्केट शेयर बढ़ाने में सफलता हासिल की है और अपनी टीआरपी 7.3 तक पहुंचा दिया है। एक अन्य बड़े उलटफेर में लाइव इंडिया ने इंडिया न्यूज को आखिरी पायदान पर धकेलते हुए खुद को टीआरपी क्रम संख्या में एक सीढ़ी उपर पहुंचा लिया है। लाइव इंडिया ने इस हफ्ते पूरे 0.8 फीसदी की बढ़त हासिल करते हुए 2.9 की टीआरपी अपने नाम कर लिया है। इंडिया न्यूज 2.3 के साथ टाप 12 न्यूज चैनलों में  फिर सबसे आखिरी 12वें पोजीशन पर पहुंच गया है। जी न्यूज को भी ठीकठाक झटका लगा है और पूरे 0.5 फीसदी अंक कम मिले हैं। बाकी चैनल थोड़े बहुत नफे-नुकसान के साथ अपनी-अपनी जगह पर कायम हैं।

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक– 19.2 (गिरा 0.6), स्टार न्यूज– 16.6 (चढ़ा 0.4), इंडिया टीवी– 15.3 (गिरा 2.0), जी न्यूज– 10.2 (गिरा 0.5), आईबीएन7– 8.6 (चढ़ा 0.1), एनडीटीवी– 7.3 (चढ़ा 0.9), न्यूज24– 5.4 (चढ़ा 0.3), समय– 4.6 (चढ़ा 0.2), तेज– 3.9 (गिरा 0.4), डीडी न्यूज– 3.7 (चढ़ा 0.6), लाइव इंडिया– 2.9 (चढ़ा 0.8), इंडिया न्यूज– 2.3 (चढ़ा 0.1)

(समयावधि : 22 फरवरी 2009 से 28 फरवरी 2009, टीजी : सीएस-15+)


पिछले हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

  1. आईबीएन7, जी न्यूज और एनडीटीवी फायदे में
  2. आज तक फिर किंग, न्यूज24 ने एनडीटीवी को दौड़ाया
  3. आज तक की बेताबी, हफ्ते का सितारा स्टार
  4. इंडिया टीवी फिर टापर, एनडीटीवी से पिछड़ा समय
  5. इंडिया टीवी नंबर वन, आज तक की कुर्सी खिसकी
  6. इंडिया टीवी नंबर वन की ओर, आईबीएन के पीछे पड़ा समय
  7. समय का कमाल, एनडीटीवी को किया बेहाल
  8. नए साल में आज तक को निगल जाएगा इंडिया टीवी !
  9. स्टार सुधार, इंडिया झटका, न्यूज धड़ाम, जी जबरदस्त
  10. न्यूज24 के लिए पार्टी टाइम, स्टार न्यूज का बुरा वक्त
  11. जी न्यूज और आईबीएन7 की कुश्ती बराबरी पर छूटी
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...