Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

समय का कमाल, एनडीटीवी को किया बेहाल

टीवी और टीआरपी ( 04 जनवरी 2009 से 10 जनवरी 2009 तक)

खरगोश और कछुए की तर्ज पर समय का धीरे-धीरे बढ़ता कद कई लोगों के लिए खतरे की घंटी है। पिछले हफ्तों में न्यूज24 से आगे निकलने के बाद, समय ने इस हफ्ते एनडीटीवी को भी पीछे छोड़कर सबको चौंका दिया है। 5.8 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा कर उसने एनडीटीवी से नंबर छह की कुर्सी छीन ली है। उसे 0.5 फीसदी का फायदा हुआ है। हालांकि पिछले हफ्ते के मुकाबले एनडीटीवी को नुकसान नहीं हुआ है। उसके दर्शक यथावत हैं। इंडिया टीवी का बढ़ा हुआ जोश इस हफ्ते फिलहाल ठंडा पड़ता दिख रहा है। उसे पूरे 1 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा है। आज तक .1 फीसदी के दिल बहलाने वाले फायदे के साथ कुल 19.3 का मालिक है और नंबर वन की कुर्सी पर काबिज है।

अन्य हिंदी न्यूज चैनलों के लिए नए साल की शुरुआत सुखद रही है। लगभग सभी ने रेटिंग के लिहाज से अपने आप को संभाला है। स्टार न्यूज ने 0.3 गेन किया है। जी न्यूज को 0.6 का फायदा हुआ है। पिछले चार हफ्तों तक ठंडे में पड़े रहने के बाद आईबीएन7 में भी गरमाहट आने लगी है। उसने 0.4 की छलांग लगाई है।

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक– 19.3 (चढ़ा 0.1), इंडिया टीवी– 18.0 (गिरा 1.0), स्टार न्यूज– 15.0 (चढ़ा 0.3), जी न्यूज– 12.1 (चढ़ा 0.6), आईबीएन– 9.0 (चढ़ा 0.4), समय– 5.8 (चढ़ा 0.5), एनडीटीवी– 5.6 (यथावत), न्यूज24– 4.9 (गिरा 0.1), तेज– 4.2 (यथावत), डीडी– 2.9 (गिरा 0.9), इंडिया न्यूज– 2.6 (यथावत), लाइव इंडिया– 1.2 (चढ़ा 0.1) 

(समयावधि : 04 जनवरी 2009 से 10 जनवरी 2009, टीजी : सीएस-15+)

पिछले हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...