Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज तक फिर किंग, न्यूज24 ने एनडीटीवी को दौड़ाया

टीवी और टीआरपी (8 फरवरी 2009 से 14 फरवरी 2009 तक)

कई हफ्तों की बेकरारी के बाद आज तक ने अपनी खोई होई नंबर वन की पदवी वापस ले ली है। इस न्यूज चैनल ने इंडिया टीवी को फिर धकेल कर नंबर दो पर कर दिया है। नंबर दो पर आने में आज तक से ज्यादा हाथ खुद इंडिया टीवी का ही है। इस हफ्ते इंडिया टीवी को पूरे 0.9 का नुकसान उठाना पड़ा है और उधर आज तक को 0.6 का फायदा मिला है। इसके चलते आज तक जहां 19.7 के मार्केट शेयर पर पहुंचने में सफल रहा वहीं ठीकठाक अंतर से इंडिया टीवी 18.3 के मार्केट शेयर के साथ नंबर दो पर फिसल पड़ा। इस हफ्ते का सितार तो न्यूज24 रहा। इस न्यूज चैनल ने पूरे 1.0 की छलांग लगाते हुए एनडीटीवी को हराने के तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

टीवी और टीआरपी (8 फरवरी 2009 से 14 फरवरी 2009 तक)

कई हफ्तों की बेकरारी के बाद आज तक ने अपनी खोई होई नंबर वन की पदवी वापस ले ली है। इस न्यूज चैनल ने इंडिया टीवी को फिर धकेल कर नंबर दो पर कर दिया है। नंबर दो पर आने में आज तक से ज्यादा हाथ खुद इंडिया टीवी का ही है। इस हफ्ते इंडिया टीवी को पूरे 0.9 का नुकसान उठाना पड़ा है और उधर आज तक को 0.6 का फायदा मिला है। इसके चलते आज तक जहां 19.7 के मार्केट शेयर पर पहुंचने में सफल रहा वहीं ठीकठाक अंतर से इंडिया टीवी 18.3 के मार्केट शेयर के साथ नंबर दो पर फिसल पड़ा। इस हफ्ते का सितार तो न्यूज24 रहा। इस न्यूज चैनल ने पूरे 1.0 की छलांग लगाते हुए एनडीटीवी को हराने के तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

कभी समय से मार खाकर पिछड़ गया चैनल इन दिनों इतने जोश में है कि एनडीटीवी को पछाड़ने को तैयारी कर ली है। न्यूज 24  की टीआरपी  5.7 पर पहुंच चुकी है और 0.1 के मामूली अंतर से ही एनडीटीवी आगे बना हुआ है। एनडीटीवी के कुल 5.8 अंक हैं।

दूसरा बड़ा उलटफेर इंडिया न्यूज और लाइव इंडिया के बीच हुआ है। अब तक लाइव इंडिया को धकियाने वाले इंडिया न्यूज ने लगता है हार मान ली है और लाइव इंडिया को आने निकल जाने दिया है। इस हफ्ते लाइव इंडिया 0.4 की ग्रोथ के साथ 2.2 पर पहुंच गया है तो इंडिया न्यूज 1.9 के साथ टीआरपी चार्ट का सबसे हाशिए का खिलाड़ी बन चुका है। आईबीएन7 के साथ जुड़ा 7 अंक उसे 7 के आसपास ही टिकाए है। इस हफ्ते आईबीएन7 केवल 7.7 फीसदी मार्केट शेयर हासिल कर सका है। उसके 1.5 अंक गिरे हैं जो इस हफ्ते किसी एक चैनल का सबसे ज्यादा नुकसान है। बाकी चैनलों की कहानी जानने के लिए नीचे दिए गए आंकड़े में दिमाग लगा सकते हैं-  

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक- 19.7 (चढ़ा 0.6), इंडिया टीवी- 18.3 (गिरा 0.9), स्टार न्यूज- 16.7(चढ़ा 0.2), जी न्यूज- 10.1 (यथावत), आईबीएन7- 7.7 (गिरा 1.5), एनडीटीवी- 5.8 (गिरा 0.4), न्यूज 24- 5.7 (चढ़ा 1.0), समय- 4.3 (गिरा 0.4), तेज- 4.2 (चढ़ा 0.4), डीडी न्यूज- 3.3 (चढ़ा 0.4), लाइव इंडिया- 2.2 (चढ़ा 0.4),  इंडिया न्यूज- 1.9 (चढ़ा 0.1)

(समयावधि : 8 फरवरी 2009 से 14 फरवरी 2009, टीजी : सीएस-15+)


पिछले हफ्तों में किस न्यूज चैनल की क्या रही पोजीशन, जानने के लिए क्लिक करें- 

  1. आज तक की बेताबी, हफ्ते का सितारा स्टार
  2. इंडिया टीवी फिर टापर, एनडीटीवी से पिछड़ा समय
  3. इंडिया टीवी नंबर वन, आज तक की कुर्सी खिसकी
  4. इंडिया टीवी नंबर वन की ओर, आईबीएन के पीछे पड़ा समय
  5. समय का कमाल, एनडीटीवी को किया बेहाल
  6. नए साल में आज तक को निगल जाएगा इंडिया टीवी !
  7. स्टार सुधार, इंडिया झटका, न्यूज धड़ाम, जी जबरदस्त
  8. न्यूज24 के लिए पार्टी टाइम, स्टार न्यूज का बुरा वक्त
  9. जी न्यूज और आईबीएन7 की कुश्ती बराबरी पर छूटी
  10. समय को तगड़ा लाभ, डीडी से आगे इंडिया न्यूज
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...