Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

न्यूज चैनल के संपादक की हत्या की कोशिश

डा. राकेश पुंजमोहाली से आपरेट होने वाले सैटेलाइट टीवी चैनल सैटेलाइट ‘स्टैण्डर्ड वर्ल्ड’ के संपादक डा. राकेश पुंज एक हमले में बाल-बाल बच गए। डा. पुंज दो दिन पहले अपने फिल्म निर्माता मित्र गुरबीर संधू के साथ किसी काम से चंडीगढ़ से सरहिंद गए थे। वापस चंडीगढ़ आते समय मोहाली में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को घेर कर उन पर गोली चला दी और भाग खड़े हुए। पुलिस ने चली हुई गोली और टूटा हुआ कांच फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।  डॉ. राकेश पुंज जिस एंडेवर कार में बैठे थे वह गुरबीर संधू की थी। गाड़ी को गुरबीर संधू चला रहे थे। डॉ. पुंज उनके साथ आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे।

दो मोटर साइकिल सवार  युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की।  दोनों युवक हेल्मट पहने हुए थे। जिस तरफ उन लोगों ने गोली चलाई उस तरफ डॉ. राकेश पुंज बैठे हुए थे। गोली डॉ. राकेश पुंज से सिर्फ कुछ इंच की दूरी से निकल गयी और गाड़ी का कांच तोड़ते हुए गाड़ी के अंदर सीट में जा धंसी। डॉ. राकेश पुंज और उनके मित्र गुरबीर संधू  इस हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ३०७ का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इसे लूट के इरादे से हुआ अपराध मान रही है। डा. राकेश पुंज ने भड़ास4मीडिया को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घटना रात साढ़े आठ बजे के करीब है। इस वक्त शहर में काफी रश रहता है। हमलावर बेहद दुस्साहसी किस्म के युवक थे। तभी इतने भीड़भाड़ के बावजूद ओवरटेक करके गोली मारने की हिम्मत की। पहले तो उन युवकों ने जब हाथ देकर गाड़ी रोकने का इशारा किया तो लगा कि कोई परिचित है जो रोक रहा है लेकिन वे ज्योंही हेलमेट पहनकर बाइक से उतरने को हुए तो अचानक लगा कि कुछ गड़बड़ है और मैंने संधू से स्पीड तेज करने को बोला। इसी दौरान उन युवकों ने गोली चला दी। संयोग था, कोई पुण्य कर्म था जो बाल-बाल बच गया। डा. राकेश पुंज ने बताया कि फिल्म निर्माता मित्र संधू कृपाण नामक फिल्म बना रहे हैं और इसी सिलसिले में वे लोग सरहिंद गए थे।

ज्ञात हो कि स्टैंडर्ड वर्ल्ड न्यूज चैनल का कामधाम हरियाणा, हिमाचल और पंजाब के इलाके में ज्यादा है। इसी न्यूज चैनल की फ्रेंचाइजी छत्तीसगढ़ में वाच न्यूज ने लिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...