Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘पाकिस्तान ने ही बनाया बांग्लादेश’

india newsपाकिस्तान के पूर्व एयर चीफ मार्शल असगर खान का कहना है कि भारत ने पाक पर कभी हमला नहीं किया. हमेशा पाक ने ही भारत पर सैनिक हमला किया है. इंडिया न्यूज के वरिष्ठ संवाददाता कुरबान अली के साथ खास बातचीत में पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि पाक को तोड़ने व बांग्लादेश बनाने में भारत की उतनी भूमिका नहीं थी, जितनी खुद पाकिस्तान और उसके नेताओं की थी. असगर खान का ये भी कहना है कि पाकिस्तान को तोड़ने में पश्चिमी पाकिस्तान के नेताओं की सत्ता की हवस थी.

india newsपाकिस्तान के पूर्व एयर चीफ मार्शल असगर खान का कहना है कि भारत ने पाक पर कभी हमला नहीं किया. हमेशा पाक ने ही भारत पर सैनिक हमला किया है. इंडिया न्यूज के वरिष्ठ संवाददाता कुरबान अली के साथ खास बातचीत में पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता ने कहा कि पाक को तोड़ने व बांग्लादेश बनाने में भारत की उतनी भूमिका नहीं थी, जितनी खुद पाकिस्तान और उसके नेताओं की थी. असगर खान का ये भी कहना है कि पाकिस्तान को तोड़ने में पश्चिमी पाकिस्तान के नेताओं की सत्ता की हवस थी.

उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान के नेताओं और जनता के बहुमत के फैसले का कभी आदर नहीं किया. असगर खान का मानना है कि मुंबई हमलों में यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक दोषी है तो उस पर मुकदमा चलाने और उसे सजा देने में पाकिस्तान सरकार को कोई गुरेज नहीं करना चाहिए. असगर खान पाकिस्तान में फैल रहे आतंकवाद के लिए भी अपने राजनेताओं और आंतरिक राजनीति को ही जिम्मेदार ठहराते हैं. उनका कहना है कि सरकार को आतंकवादी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पाकिस्तान को अफगानिस्तान बनने से रोका जा सके।

कुर्बान अलीअसगर खानअसगर खान का कहना है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र विफल रहा और कभी भी अपनी जड़ें नहीं जमा सका. इसके लिए वे पाकिस्तान की फौज और उसके सैनिक हुक्मरानों को जिम्मेदार ठहराते हैं. असगर खान का कहना है कि सबसे पहले फील्ड मार्शल अयूब खान ने सत्ता हथियाई और सैनिक तानाशाही की नींव रखी. बाद में याह्या खान और फिर जनरल जिया उल हक और परवेज मुशर्रफ ने इस रास्ते पर चलते हुए अपनी मनमानी की और पाकिस्तान को रसातल में ले जाने का काम किया. अपनी साफगोई के लिए मशहूर असगर खान ने इंडिया न्यूज को बताया कि उनके देश में कोई भी राजनेता ऐसा नहीं हुआ जिसे ईमानदार कहा जा सके. नतीजे में देश में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या बन गया है जिसमें सेना भी शामिल है. असगर खान का कहना है कि पाकिस्तान में पंजाबी राष्ट्रवाद देश के दूसरे सूबों पर हावी रहा है जिसके नतीजे में सिंध, बलूचिस्तान और उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत का वैसा विकास नहीं हो पाया, जैसा पंजाब का…इससे क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ा और देश में अलगाववाद को हवा मिली. असगर खान मानते हैं कि पाकिस्तान को इस समय आतंकवाद की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है और उसके लिए वह चरमपमथी इस्लामी संगठनों को जिम्मेदार मानते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...