Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आईएनएक्स न्यूज बिका, वीओआई में हड़कंप

वेबदुनिया के संस्थापक व नई दुनिया के सीईओ विनय छजलानी और बिजनेसवर्ल्ड के पूर्व संपादक जहांगीर पोचा ने टीवी न्यूज चैनल आईएनएक्स न्यूज को खरीद लिया है। इन दोनों ने इंडी मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का गठन कर इस न्यूज चैनल का सौ फीसदी मालिकाना अधिकार अपने अधीन कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आईएनएक्स न्यूज के मालिकान इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी इस सौदे के बाद अब आईएनएक्स न्यूज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। खबर है कि बिजनेसवर्ल्ड से इस्तीफा देने के बाद जहांगीर आईएनएक्स न्यूज के नए एडीटर बन गए हैं। विनय और जहांगीर द्वारा आईएनएक्स न्यूज खरीदने में पैसा किसने लगाया है और कितना लगाया है, यह अभी तक पूरी तरह गुप्त है। बताया जा रहा है कि पैसा किसी तीसरे शख्स ने लगाया है। उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है।

वीओआई, राजस्थान में बवाल मचा हुआ है। पूर्व ब्यूरो चीफ श्रीपाल शक्तावत के इस्तीफा देने और देवेंद्र सिंह तंवर के नए ब्यूरो प्रमुख बनने के बीच कई घटनाएं हुई हैं। इसमें मारपीट से लेकर कामकाज ठप किए जाने तक की स्थितियां सामने आई हैं। वीओआई से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि श्रीपाल के इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र सिंह तंवर से पहले दिनेश गोस्वामी को वीओआई, राजस्थान का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया, लेकिन उन्होंने कुछ घंटों बाद ही इस नए पद से तौबा कर लिया। इसके बाद ही देवेंद्र सिंह तंवर की ताजपोशी की गई। सूत्रों के मुताबिक  श्रीपाल के पक्ष में वीओआई, राजस्थान के रिपोर्टरों ने कामकाज ठप कर रखा है। कई रिपोर्टरों ने इस्तीफा भी दे दिया है।

खबर यह भी है कि उधारी के सहारे खड़ी की गई वीओआई, राजस्थान की इमारत और साजो-सामान के बकाएदारों ने  इसी बीच वीओआई के राजस्थान आफिस पर धावा बोल दिया। ये लोग अपना बकाया वसूलने आए थे। इन लोगों की नए ब्यूरो चीफ देवेंद्र से हाथपाई हुई। सूत्रों के मुताबिक वीओआई के नोएडा स्थित मुख्यालय से अगले कुछ दिनों में किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को राजस्थान भेजे जाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक वीओआई प्रबंधन राजस्थान में नया आफिस लेने की तैयारी कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि नोएडा स्थित मुख्यालय में काम कर रहे लोग भी लगातार परेशान चल रहे हैं। ज्यादातर लोगों को अभी नवंबर माह की सेलरी नहीं मिली है। दो महीने से बिना सेलरी पर काम कर रहे वीओआई कर्मियों में भयंकर गुस्सा है। सूत्रों के मुताबिक वीओआई से हाल-फिलहाल इस्तीफा देने वाले कई लोगों का भुगतान अभी तक लटका है। कुछ लोगों को जो चेक दिया गया था, वो बाउंस हो गया। ऐसे में पूर्व वीओआईकर्मी मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...