एनडीटीवी समूह से कई वर्षों से जुड़े अर्जुन हरदास के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने एनडीटीवी प्राफिट में इनपुट हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि अर्जुन न्यूज एक्स ज्वाइन करने जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी के लिए जब अर्जुन को रिंग किया गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया।
राधे कृष्ण ने इंडिया न्यूज से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे वजह पारिवारिक बताया जा रहा है। राधे कृष्ण इंडिया न्यूज में मानिटरिंग हेड थे।