Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई, छत्तीसगढ़ का नया मालिक- ‘हेलो मीडिया’

वीओआई (यूपी-उत्तराखंड) लांच : बिहार-झारखंड लांच करने की तैयारी :  इसी सेटअप-संसाधन में कई नए चैनल लांच करने की रणनीति : चैनल ठेके पर दिए जाएंगे या फिर बिकेंगे : कई महीनों से सेलरी के लिए तरस रहा है स्टाफ 

वीओआई, छत्तीसगढ़ के बिकने की खबर है। पता चला है कि रायगढ़ की एक कंपनी हेलो मीडिया वीओआई, छत्तीसगढ़ को पांच साल के लिए ठेके पर लिया है। डील की रकम को गुप्त रखा गया है। कुछ दिनों पहले नई कंपनी ‘हेलो मीडिया’ ने वीओआई के रायपुर आफिस का पूरा सामान टेकओवर कर लिया है। नई कंपनी ने नई टीम बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हेलो मीडियाने ईटीवी के स्ट्रिंगर अभिषेक झा को ब्यूरो चीफ बना दिया है। विलासपुर की जिम्मेदारी संतोष सिंह को दी गई है। संतोष भी हाल-फिलहाल तक ईटीवी के स्ट्रिंगर थे।

विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक ‘हेलो मीडिया’ हर महीने एक निश्चित रकम वीओआई प्रबंधन को मुहैया कराएगी और बदले में चैनल का सारा कामधाम अपने हिसाब से संचालित करेगी। आफिस,  सामान, सेलरी का खर्च हेलो मीडिया कंपनी ही उठाएगी। मार्केटिंग और बिजनेस का काम यही कंपनी देखेगी। बताया जा रहा है कि वीओआई, एमपी को भी बेचने की तैयारी चल रही है। ज्ञात हो कि वीओआई, छत्तीसगढ़ के ब्यूरो चीफ देवेंद्र तोमर ने समय पर सेलरी न मिलने और बिजनेस टारगेट दिए जाने के खिलाफ पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। उनके पीछे-पीछे रुद्र अवस्थी ने भी वीओआई को बाय-बाय बोला। अब बचे हैं कैमरामैन देशमुख। बताया जा रहा है कि देशमुख की सेलरी नए प्रबंधन ने कम कर दी है।

वीओआई से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि आर्थिक संकट से जूझ रहा त्रिवेणी प्रबंधन अपने मीडिया वेंचर से जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा फायदा पाना चाहता है। इसी खातिर अब हर चैनल के खरीदार/ठेकेदार तलाशे जा रहे हैं। वीओआई, छत्तीसगढ़ की तरह भविष्य में अन्य चैनलों को भी बेचा या ठेके पर दिया जा सकता है। प्रबंधन अब तक तैयार हो सके इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए कई नए रीजनल चैनल लांच करने में जुटा है ताकि इसी संसाधन और सेटअप में नए रीजनल चैनल बिक्री/ठेके के लिए खड़े किए जा सकें। पिछले दिनों वीओआई, यूपी-उत्तराखंड लांच हुआ और अब वीओआई, बिहार-झारखंड लांच करने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि त्रिवेणी ग्रुप का मीडिया वेंचर लांचिंग के बाद से ही विवाद और अनिश्चितता का शिकार है। आंतरिक गड़बड़ियों और अब मंदी की मार के चलते त्रिवेणी ग्रुप आर्थिक संकटों से जूझ रहा है। प्रबंधन के पास अपने स्टाफ को देने के लिए पैसा नहीं है। दूरदराज के आफिसों के स्टाफ को छोड़िए, नोएडा मुख्यालय के मीडियाकर्मी भी कई महीनों से सेलरी पाने के लिए तरस रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...