Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वाच न्यूज : एमपी के ब्यूरो बंद, रायपुर में छंटनी शुरू

रायपुर से बुरी खबर है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले जोरशोर से शुरू हुआ वाच न्यूज अब लड़खड़ाने लगा है। पिछले दिनों इस रीजनल न्यूज चैनल के मध्य प्रदेश के सारे ब्यूरो आफिसों को बंद कर दिया गया। वाच न्यूज के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर ब्यूरो में कार्यरत दर्जन भर से ज्यादा मीडियाकर्मी सड़क पर आ गए हैं। यही नहीं, वाच न्यूज के रायपुर मुख्यालय में कार्यरत करीब तीन दर्जन कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है। निकाले जाने वाले लोगों में बुलेटिन प्रोड्यूसर से लेकर सफाईकर्मी तक शामिल हैं। सबसे ज्यादा गाज वीडियो एडिटर्स पर गिरी है। सूत्रों के अनुसार एक साथ कम से कम 10 वीडियो एडिटरों की छंटनी की गई है। जो लोग काम कर रहे हैं उन्हें जनवरी महीने की सेलरी अभी तक नहीं दी गई है। इसके चलते वे निराशा के शिकार हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन की तरफ से वाच कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे लोग 12 घंटे काम करें, सेलरी कम करें और वीकली आफ न लें। इस सबके चलते बचे-खुचे लोग भी अब नया ठिकाना तलाशने के लिए प्रयासरत हैं। पर मंदी की मार के चलते हर कहीं नो वैकेंसी का बोर्ड लटकने से मन मारकर वाच न्यूज में ही दिन काटने को मजबूर हैं। ज्ञात हो कि वाच न्यूज की लांचिंग से उठापटक जारी है। रवींद्र पंचोली, रमेश शर्मा, दिवाकर मुक्तिबोध जैसे दिग्गज इससे जुड़े और इस्तीफा देने को मजबूर हुए। बाद में रवि शर्मा को हेड बनाया गया लेकिन वे भी कुछ दिनों के ही मेहमान रहे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...