Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी100 संकट में, प्रबंधन पर पुलिस का शिकंजा

टीवी100 नाम का न्यूज चैनल इन दिनों संकट में घिरा हुआ है। बताया जाता है कि पिछले दिनों इस चैनल के प्रबंधन के इशारे पर अलीगढ़ के स्ट्रिंगर ने ताले के एक बड़े एक्सपोर्टर की फैक्ट्री में चाइल्ड लेबर को लेकर स्टोरी की। सूत्रों के मुताबिक चैनल प्रबंधक और अलीगढ़ का ताला व्यवसायी कभी आपस में दोस्त हुआ करते थे। बाद में किसी बात पर खटपट हो गई। स्ट्रिंगर ने ताला व्यवसायी की फैक्ट्री में चाइल्ड लेबर को लेकर जो स्टोरी की उसे प्रबंधन ने चैनल पर दिखाकर सीधे-सीधे अदावत मोल लेने की बजाय आईटी के जरिए यूट्यूब पर लोड करा दिया। जानकारी मिलने पर ताला व्यवसायी ने यूट्यूब पर अपनी कंपनी के खिलाफ दुर्भावना से पूर्ण फर्जी स्टोरी लोड किए जाने की शिकायत यूपी पुलिस से की। प्रभावशाली ताला व्यवसायी के बड़े संपर्कों की वजह से यूपी पुलिस की स्पेशल टीम तुरंत सक्रिय हो गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह वीडियो नोएडा स्थित टीवी100 के आफिस से लोड किया गया है। पुलिस टीम ने यहां छापा मारा और आईटी हेड राम नगीना को अरेस्ट कर लिया। उनके बयान के आधार पर आईटी के दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों ने वीडियो लोड करने के लिए प्रबंधन के दबाव का खुलासा किया। बताते हैं कि पुलिस ने चैनल के न्यूज रूम में काफी बवाल काटा। कई साफ्टवेयर क्षतिग्रस्त करने और कुछ को निकाल ले जाने के आरोप भी पुलिस पर लगे है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चैनल का प्रसारण रुकवा दिया और चैनल के मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। चैनल मालिक एसके गुप्ता उर्फ सुरेंद्र कुमार गुप्ता व उनके दो बेटों के खिलाफ पुलिस अरेस्ट वारंट लेकर आई थी। मालिकों ने आनन-फानन में अरेस्ट वारंट के खिलाफ स्टे हासिल करने का जुगाड़ किया और इसमें कामयाबी भी पाई।

भड़ास4मीडिया ने टीवी100 के न्यूज एडीटर हितेश गुप्ता से संपर्क किया तो उनका कहना था कि चैनल आन एयर है। टीवी100 उत्तराखंड का रीजनल चैनल है और जल्द ही इसका विस्तार यूपी में भी किया जाने वाला है। उन्होंने चैनल बंद होने की बात का खंडन किया पर पुलिस के छापे की बात को स्वीकार किया। आईटी हेड राम नगीना के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की। उनका कहना था कि इस मामले से चैनल का कोई लेना-देना नहीं है। यह आईटी के कुछ लोगों और अलीगढ़ के स्ट्रिंगर की कारस्तानी है जिसमें चैनल को बेवजह घसीटा जा रहा है। हितेश का कहना है कि अगर स्टोरी ठीक होती तो हम उसे चैनल पर जरूर चलाते लेकिन स्टोरी में कई तरह की कमियों की वजह से हमने उसे चलाने से मना कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि टीवी100 का ज्यादातर स्टाफ इस घटना के बाद से सकते में है और आफिस नहीं आ रहा है। प्रबंधन से जुड़े लोग भूमिगत है। हालांकि बताया जा रहा है कि उनके पास 10 दिसंबर तक का स्टे है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...