Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नया न्यूज चैनल, ब्रजेश बने एमडी

विधाता मीडियाब्रजेश निगम झांसी के हैं। 12 वर्षों से झांसी में ही पत्रकारिता कर रहे हैं। कभी स्टिंगर के रूप में। कभी स्टाफ रिपोर्टर बनकर। कभी प्रोड्यूसर के अवतार में। कभी स्वतंत्र पत्रकार के रूप में। अब वे एक नई मुद्रा में हैं। वे मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए हैं। एडिटर नहीं, मैनेजिंग एडिटर नहीं, डायरेक्ट मैनेजिंग डायरेक्टर। वे एक नए लांच होने वाले चैनल के कर्ताधर्ता बन चुके हैं। ब्रजेश आंखों देखी, बैग फिल्म्स, एमएच1 के लिए झांसी से रिपोर्टिंग कर चुके हैं। एस1 पर ‘पहचान’ और साधना पर ‘ईश्वर’ व ‘हम’ नामक कार्यक्रमों के 26 एपिसोड प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके लिए ब्रजेश व उनकी टीम ने इन चैनलों से टाइम स्लाट खरीद लिया था। ये कार्यक्रम इंटरव्यू बेस्ड थे। ब्रजेश अब एक टीवी न्यूज चैनल लाने जा रहे हैं। उन्हें यह जिम्मा दिया है चौधरी उदल सिंह ने। चौधरी उदल सिंह विधाता ग्रुप  के चेयरमैन हैं। विधाता ग्रुप ही टीवी न्यूज चैनल लांच करने जा रहा हैं।

उदल सिंह की उम्र 27 वर्ष है और वे विधाता ग्रुप की पांच कंपनियों के मालिक हैं। पांचवीं कंपनी अभी हाल में ही मीडिया के लिए बनी है, जिसका नाम है विधाता मीडिया नेटवर्क लिमिटेड। उदल के पिता जी किसान हैं। झांसी बेस्ड इस युवा की एग्रो,  बायो, फर्टिलाइजर और एफएमसीजी की कंपनियों के कुल 26 प्रोडक्ट देश भर में चौधरी उदल सिंहखरीदे-बेचे जाते हैं, साबुन से लेकर खाद तक। अब खबरों के कारोबार में यह कंपनी कूद रही है। चैनल का नाम रखा गया है द न्यूज। इस चैनल का स्टूडियो और कारपोरेट आफिस नोएडा में होगा। जमीन और आफिस स्थापना का काम अंतिम चरण में है। इस चैनल से प्रशांत मिश्रा भी जुड़ गए हैं। उन्होंने ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में ज्वाइन किया है। प्रशांत का पत्रकारिता का सात वर्षों का करियर है। वे बीएजी फिल्म्स के लिए कानपुर से रिपोर्टिंग कर चुके हैं और एमएच1 न्यूज चैनल के भी स्टाफ रिपोर्टर रहे हैं।

ब्रजेश निगममैनेजिंग डायरेक्टर ब्रजेश निगम बी4एम से कहते हैं- कोई पद मनुष्य से बड़ा नहीं होता है। असल चीज होता है काम। एक न्यूज चैनल को किस तरह जनता की आवाज बनाना है, इसे हमारी टीम साबित करेगी। हमारे चेयरमैन का मानना है कि बड़े नाम से बड़ा ब्रांड नहीं बनता है बल्कि अच्छे काम से ब्रांड बड़ा बनता है। इसीलिए हमारी टीम उन लोगों की होगी जो जमीन से जुड़े हुए हैं, मेहनती हैं, प्रतिभाशाली हैं लेकिन उन्हें कहीं उचित मंच या मौका नहीं मिला।

प्रशांत मिश्राचेयरमैन चौधरी उदल सिंह ने बी4एम से बातचीत में कहा कि अपने न्यूज चैनल से हम किसी नामचीन को जोड़ने नहीं जा रहे बल्कि जमीन से जुड़े लोगों के साथ एक नया इतिहास रचेंगे। इसका मतलब ये भी नहीं निकाला जाना चाहिए कि चैनल में पेशेवर लोग नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मंदी के दौर में भी नया चैनल लाना अपने आप में कितनी बड़ी चुनौती है, सबको पता है। इस भीड़ में हमारा काम ही हमें नया आयाम देगा। न्यूज चैनल के बाद हम लोग इंटरटेनमेंट के फील्ड में कदम रखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...