Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

संसद और मीडिया पर तीन दिनी कार्यशाला आज से

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राज्यसभा सचिवालय ‘संसद और मीडिया’ पर तीन दिनों की कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। चार से छह नवंबर तक चलने वाली यह कार्यशाला संसद भवन एनेक्सी में होगी। राज्यसभा सचिवालय के बयान के मुताबिक उच्च सदन की कार्यवाही को कवर करने वाले और कवर करने के इच्छुक मीडियाकर्मियों के लिए यह कार्यशाला राज्यसभा की मीडिया सलाहकार समिति के सहयोग से लगाई जा रही है।

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राज्यसभा सचिवालय ‘संसद और मीडिया’ पर तीन दिनों की कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। चार से छह नवंबर तक चलने वाली यह कार्यशाला संसद भवन एनेक्सी में होगी। राज्यसभा सचिवालय के बयान के मुताबिक उच्च सदन की कार्यवाही को कवर करने वाले और कवर करने के इच्छुक मीडियाकर्मियों के लिए यह कार्यशाला राज्यसभा की मीडिया सलाहकार समिति के सहयोग से लगाई जा रही है।

कार्यशाला में पैनल चर्चा और पांच प्रासंगिक विषयों पर व्याखान होंगे। इसके बाद सवाल-जवाब का सत्र होगा। कार्यशाला का उदघाटन चार नवंबर को सुबह 11 बजे राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी करेंगे। इस कार्यशाला में पहले दिन पैनल चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी, एन राम, मृणाल पांडेय और एमजे अकबर भाग लेंगे। दूसरे दिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल पत्रकारों से रूबरू होंगे। तीसरे और आखिरी दिन सेबी के पूर्व अध्यक्ष एम दामोदरन, सांसद एमएस स्वामीनाथन और पूर्व सांसद नीलोत्पल बसु तीन अलग-अलग विषयों पर पत्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। साभार : जनसत्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...