Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘मीडिया में अच्छे काम के लिए स्पेस मौजूद’

Media Workshopदिल्ली के श्री गुरुनानक देव खालसा कॉलेज में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय था- आधुनिक मीडिया : विभिन्न आयाम। ‘सरोकार-2009’ कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. मनमोहन कौर ने किया। प्रथम सत्र में एनके सिंह (ईटीवी), गौहर रज़ा (फिल्मकार), सतीश जैकब (इंडिया न्यूज़), ऋषभ शर्मा (लाइव इंडिया) मौजूद थे। उदघाटन भाषण में एनके सिंह ने कहा मीडिया में आज रफ्तार है व भटकाव भी है। यह भटकाव लोगों की मानसिकता में बदलाव से आया है।

Media Workshopदिल्ली के श्री गुरुनानक देव खालसा कॉलेज में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय था- आधुनिक मीडिया : विभिन्न आयाम। ‘सरोकार-2009’ कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. मनमोहन कौर ने किया। प्रथम सत्र में एनके सिंह (ईटीवी), गौहर रज़ा (फिल्मकार), सतीश जैकब (इंडिया न्यूज़), ऋषभ शर्मा (लाइव इंडिया) मौजूद थे। उदघाटन भाषण में एनके सिंह ने कहा मीडिया में आज रफ्तार है व भटकाव भी है। यह भटकाव लोगों की मानसिकता में बदलाव से आया है।

सतीश जैकब का कहना था कि पत्रकारों को अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए। यह सच है कि आज मीडिया पर बाजारवाद हावी है परंतु उसके बावजूद मीडिया में अच्छे काम के लिए जगह बची हुई है। फिल्मकार गौहर रज़ा ने कहा की मीडिया सपनों की नगरी है। मीडिया खूबसूरत मुल्क की तलाश में है। मीडिया ने ही स्वतन्त्रता के लिए खाद-बीज तैयार किए थे। बाजारवाद के बावजूद हमें आज भी मीडिया को मिशन मानने की जरूरत है। ऋषभ शर्मा ने आधुनिक इलक्ट्रानिक मीडिया कि चुनौतियों पर चर्चा की और भावी पत्रकारों को तैयार रहने के टिप्स दिए।

लंच के बाद दूसरा सत्र शुरू हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह,  राजीव कटारा,  हितेन्द्र गुप्त, मधुलोमेश व तृप्ता Media Workshopमौजूद ने विचार व्यक्त किए। अरविंद कुमार सिंह ने कहा की पत्रकारिता में आगे बढ़ने के लिए संर्पक बनाना चाहिए। हर छोटे एवमं बड़े मीडियाकर्मी से मिलना-जुलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पत्रकारिता जटिल पत्रकारिता है। युवाओं को यह पत्रकारिता करने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है। आज राजनीतिक पत्रकारों पर देश की गंदी राजनीती हावी होने का प्रयास कर रही है। आनेवाले पत्रकारों को इससे बचना होगा। राजीव कटारा ने क्रिकेट के बढ़ते अस्तित्व के कारण अन्य खेलों को उचित महत्व न दिए जाने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने खिलाड़ियों के निजी जिन्दगी में पत्रकारिता के प्रवेश करने को गलत बताया। हितेन्द्र गुप्त ने न्यूज़ रूम की हलचल पर प्रकाश डाला और प्रोडक्शन की बारीकियों से रूबरू कराया। 

सत्र के अंतिम दौर में अध्यापिका मधुलोमेशतृप्ता ने मीडिया में भाषा के स्वरूप पर प्रकाश डाला और एक सफल पत्रकार Media Workshopबनने के लिए ईमानदारी से कार्य करने को जरूरी बताया। कार्यशाला की समाप्ति  की घोषणा हिन्दी साहित्य सभा की अध्यक्ष डॉ. रेनू दुग्गल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यशाला में विभागाध्यक्ष डा. एच. एस गिल के साथ हिंदी विभाग व अन्य विभागों के अध्यपकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तर सत्र रहा जिसमें छात्रों ने मीडिया से जुड़े लोगों से वाल पूछे। सत्र के अंत में विद्यार्थियों से भी प्रश्न पूछे गये। सबसे पहले उत्तरे देने वाले छात्र को पुरस्कृत किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...