Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मेरठ में 10 पत्रकार इधर-उधर

मेरठ में जनवाणी ने अभी तक लोगों के घरों में दस्‍तक नहीं दी है, लेकिन बाजार में जनवाणी की धूम है। होर्डिंग्‍स वार के बाद अब टीम गठन करने का काम जोरों पर है। बडे स्‍तर पर लोगों को तोडने के बाद अब छोटे स्‍तर पर टीम गठित की जा रही है। मेरठ मीडिया में हलचल है। कई लोगों ने अपने संस्‍थान छोड दिए है। डीएलए मेरठ से राहुल ने बतौर ट्रेनी दैनिक जागरण मेरठ ज्‍वाइन किया है। वहीं दैनिक जागरण के जूनियर सब एडिटर पवन कुमार ने हिन्‍दुस्‍तान का दामन थाम लिया है।

इसके अलावा मेरठ अमर उजाला में कार्यरत करण ने भी हिन्‍दुस्‍तान ज्‍वाइन किया है। हिन्‍दुस्‍तान के रिपोर्टर अभय पहले ही जनवाणी जा चुके है। उनके गाजियाबाद ज्‍वाइन करने की सूचना है। अभय के बाद जनरल डेस्‍क पर कार्यरत सब एडिटर शरद अस्‍थाना ने भी हिन्‍दुस्‍तान को बाय बोल दिया है। अब वह जनवाणी मेरठ का हिस्‍सा होंगे। उनको सीनियर सब एडिटर का पद दिया गया है।

इसके अलावा हिन्‍दुस्‍तान के पेजीनेटर राजेश वालिया के चंडीगढ दैनिक भास्‍कर ज्‍वाइन करने की सूचना है। हिन्‍दुस्‍तान में दो नए पेजीनेटर भी रखे गए है। इसी के साथ डीएलए मेरठ से रजनीश शर्मा और सुनीला ने भी जनवाणी का दामन थाम लिया है। दोनों को ट्रेनी बनाया गया है। वहीं पूर्व में हिन्‍दुस्‍तान छोड चुके पेजीनेटर संजय शर्मा को अमर उजाला मेरठ ने जूनियर सब एडिटर बनाया है। कडकडाती सर्दी के मौसम में मेरठ मीडिया में आवाजाही से माहौल गर्म बना हुआ है। आने वाले दिनों में कई और लोग अपने संस्‍थानों का दामन छोडकर नई जगह जा सकते है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...