Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी में निर्णय आए तो मेहुल को जाना पड़ा

मेहुल वी जाला। प्रिंसिपल करेस्पांडेंट। इंडिया टीवी में गुजरात स्टेट के इंचार्ज। पिछले छह महीने से कार्यरत। वे इंडिया टीवी में छह माह पहले तब नियुक्त हुए जब यहां गुजरात देखने वाले निर्णय कपूर ने इस्तीफा देकर वायस आफ इंडिया ज्वाइन किया था। अब जब वीओआई से इस्तीफा देकर निर्णय इंडिया टीवी वापस लौट आए हैं तो इंडिया टीवी में गुजरात देख रहे मेहुल को नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया।

मेहुल जाला से जब भड़ास4मीडिया ने संपर्क किया तो उन्होंने पूरे मामले पर खुलकर बात की। उनका कहना था कि- ‘मैं छह महीने से प्रिंसिपल करेस्पांडेंट पद पर बिना किसी अप्वायंटमेंट लेंटर के काम कर रहा था। पर्सन एंड पार्टी के बीच जो लीगल प्रासेस होता है, वो मेरे साथ नहीं हुआ था। ज्वायनिंग लेटर देने तक की औपचारिकता नहीं निभाई गई। 

पिछले दिनों एचआर की तरफ से कहा गया कि आपका परफारमेंस ठीक नहीं, इसलिए आप यहां से विदा लें। तब मैंने एचआर से पूछा कि मुझे बताएं, पिछले छह महीनों में कोई एक भी खबर छूटी हो या कोई गलत खबर चली हो। उलटे, दूसरे चैनलों ने मेरी चलाई हुई खबरों को फालो किया। किस पैरामीटर पर आप परफारमेंस आंक रहे हैं?

मेहुल का कहना है कि, ‘दरअसल निर्णय कपूर चैनल प्रबंधन के चहेते हैं और उनके आने से  मुझे जाना ही था।’

मेहुल ने यह भी बताया कि जब निर्णय कपूर ने इंडिया टीवी छोड़कर वीओआई ज्वाइन किया तो इंडिया टीवी में खुद की जगह रखे जाने के लिए मेरी सिफारिश की थी।

मूल रूप से जूनागढ़ के रहने वाले मेहुल इन दिनों चैनल से मुक्ति पाकर अपने होम टाउन पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि पिछले छह महीने में कोई छुट्टी न मिलने की भरपाई अब कर रहे हैं। वे छुट्टियां बिताकर जल्द ही किसी नई जगह नई पारी शुरू करेंगे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...