Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

सांसद कहिन- महात्मा गांधी ‘तेली’ थे!

रामनारायण साहू ने अखबार बंद कराने की धमकी दी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्हें न जाति, न धर्म, न सम्प्रदाय, न किसी वर्ग विशेष से जाना जाता है, अगर उन्हें जाना जाता है तो बापू, साबरमती के संत, अहिंसा के पुजारी और राष्ट्रपिता के तौर पर। महात्मा गांधी ‘तेली’ थे, यह बात हम नहीं, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद श्रीरामनारायण साहू कह रहे हैं। 13 से 19 नवंबर 2009 ‘मिशन इण्डिया’ के प्रथम पृष्ठ  पर ‘कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर राज्यसभा सांसद श्री रामनारायण शाहू ने मेरे मोबाइल पर फोन करके, जो धमकी दी, वो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने फोन पर फिल्म ‘कमीने’ व अन्य फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन कर वे लोग ‘मिशन इण्डिया’ अखबार को बंद करा देंगे। इस धमकी भरे फोन को ‘मिशन इण्डिया’ के तकनीशियन ने रिकॉर्ड कर के रखा है। जाहिर है, साहू ने खुली धमकी दी है जबकि हमने सिर्फ प्रचलित मुहावरे को खबर की हेडिंग बनाया था। हमारा आशय किसी जाति विशेष और वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। ‘तेली’ समाज को हमारी हेडिंग से ठेस पहुंची है तो हमें उस बात से खेद है। बावजूद इसके, जिस तरह राज्यसभा सांसद श्रीरामनारायण साहू ने फोन करके अखबार बंद कराने की धमकी दी है, वो उनका दुस्साहस है।

हमने माननीय सांसद महोदय की प्रतिक्रिया पर सुधार का भरोसा दिया था। फिर भी सांसद महोदय ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी ‘तेली’ कह डाला। शायद वो महात्मा गांधी का नाम लेकर अपनी जातीयता की राजनीति में धार लाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस सांसद साहू ने ‘मिशन इण्डिया’ को  बंद कराने की धमकी दे डाली एवं खुद को बड़ा गांधीवादी बतला डाला, उनकी बायोग्राफी की जांच करने पर पता चला कि श्रीरामनारायण साहू हाईस्कूल पास भी नहीं हैं और अल्पज्ञान के शिकार हैं। तभी तो उन्हें यह भी नहीं पता कि गांधी जी वैश्य समाज से थे। साहू खुद राजनीति के दांव-पेंच में पिछले दरवाजे से संसद राज्यसभा तक पहुंचे हैं। मैं मानता हूं कि हमारे अखबार में प्रकाशित एक शीर्षक पर किसी समाज का दिल दुखा जिसकी शिकायत की जा सकती थी। बात धमकी से नहीं होती।

लेखक विशाल आनंद ‘मिशन इण्डिया’ अखबार के कार्यकारी संपादक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...