आईबीएन7 के सीनियर एडिटर, एंकर और नेशनल ब्यूरो के इंचार्ज सुमित अवस्थी वापस आज तक लौट रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुमित आज तक में पोलिटिकल एडिटर पद पर जा रहे हैं। सुमित तीन वर्ष पहले आज तक से आईबीएन7 आए थे। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सुमित अवस्थी को जोड़कर आज तक ने अपनी टीम मजबूत करने की कोशिश की है वहीं आईबीएन7 के लिए एक जमे जमाए वरिष्ठ पत्रकार के जाने से झटका लगा है। सुमित ने जी न्यूज में भी काम किया हुआ है।
आज तक ने अपने चर्चित चेहरों को वापस लाने को जो अभियान छेड़ा हुआ है उसमें सुमित से पहले कार्तिकेय शर्मा, श्वेता सिंह और राकेश कायस्थ वापस आज तक ज्वाइन कर चुके हैं। ये तीनों आज तक से न्यूज24 में आए थे। सूत्रों का कहना है कि सुमित के आज तक ज्वाइन करने के बाद आज तक के एक वरिष्ठ रिपोर्टर को साइडलाइन किए जाने की तैयारी है। बताया जाता है कि इस रिपोर्टर के परफारमेंस से प्रबंधन खुश नहीं है।











