दैनिक हिंदुस्तान, बिहार के चार पत्रकारों के इस्तीफे की खबर है। ब्रजकिशोर सिंह ने अपने एक सीनियर के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए नौकरी को बाय बोल दिया है। शशि भूषण कुंवर और ब्रजेश गिरी ने दैनिक हिंदुस्तान को बाय बोलकर नई पारी प्रभात खबर के साथ शुरू की है। ब्रजेश प्रभात खबर से ही दैनिक हिंदुस्तान गए थे। दैनिक हिंदुस्तान के छपरा कार्यालय के प्रभारी सुशील सिंह भी प्रभात खबर से जुड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि दैनिक हिंदुस्तान, पटना से कुछ और लोग जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।
प्रभात खबर, पटना के प्रमोद रंजन ने इस्तीफा दे दिया है और अब फ्रीलांसिंग कर रहे हैं। राष्ट्रीय सहारा, पटना के रमेश कुमार मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान ज्वाइन किया है। रमेश हिंदुस्तान से ही राष्ट्रीय सहारा में गए थे।











