नवभारत टाइम्स, फरीदाबाद के इंचार्ज गुणानंद जखमोला को कार्यमुक्त कर दिया गया है। गुणानंद मूलतः नभाटा, गुड़गांव में थे लेकिन बाद में उन्हें डेपुटेशन पर फरीदाबाद भेजा गया था। बताया जा रहा है कि नभाटा में छंटनी के क्रम में गुणानंद पर गाज गिराई गई है।
दैनिक भास्कर, रायपुर के चीफ सिटी रिपोर्टर नवाब फाजिल का तबादला दैनिक भास्कर, बिलासपुर के लिए कर दिया गया है। नवाब फाजिल की जगह अब नवभारत से आए समीर दीवान को चीफ सिटी रिपोर्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय सहारा, देहरादून के स्थानीय संपादक राजेश श्रीनेत के इस्तीफे के बाद वहां का काम न्यूज एडिटर रजत कुमार गुप्ता देख रहे हैं। रजत ने छह महीने पहले सहारा ग्रुप ज्वाइन किया है। वे ही फिलहाल प्रभारी के बतौर कामधाम देख रहे हैं।











