मनोज जोशी और अभिनव चतुर्वेदी ने अपनी नई पारी नए लांच होने वाले चैनल ‘ए2जेड’ के साथ शुरू की है। वरिष्ठ खेल पत्रकार मनोज जोशी स्पोर्ट्स हेड बने हैं तो अभिनव ने स्पोर्ट्स टीम के एंकर के रूप में ज्वाइन किया है। मनोज जोशी ने करियर के 20 वर्ष नवभारत टाइम्स, दिल्ली और मुंबई के लिए स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग करते हुए गुजारे। नभाटा के बाद उन्होंने इलेक्ट्रानिक मीडिया की पारी वीओआई के साथ शुरू की लेकिन उनका यहां अनुभव अच्छा नहीं रहा और छह माह पहले इस्तीफा दे दिया।
बीते छह महीनों में उन्होंने दूरदर्शन के स्पोर्ट्स शो ‘स्पोर्ट्स आवर’ और सुनील गावस्कर की कंपनी पीएमजी के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग का काम किया। दूरदर्शन के लिए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट की लाइव कमेंट्री भी की। मनोज जोशी खेल केंद्रित चार किताबें लिख चुके हैं। इनकी एक किताब ‘भारतीय मल्ल विद्या’ को महाराष्ट्र सरकार पुरस्कृत कर चुकी है। मुंबई पत्रकार संघ की तरफ से बेस्ट स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट को दिया जाना वाला केशव झा मेमोरियल एवार्ड भी मनोज को मिल चुका है।
एक अन्य खबर के मुताबिक प्रभात पांडेय ने ईटीवी में स्पोर्ट्स डेस्क पर कापी एडिटर / रिपोर्टर पद पर ज्वाइन किया है। वे चैनल 24, टीवी 100 में काम कर चुके हैं।
परमेश्वर शर्मा के बारे में सूचना है कि उन्होंने राजस्थान ग्लोबल डॉट कॉम से इस्तीफा देकर नई पारी भोपाल और दिल्ली से प्रकाशित अखबार समय जगत के साथ शुरू की है। वे इस अखबार के राजस्थान ब्यूरो चीफ के रूप में काम कर रहे हैं।











