Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई से तीन और न्यूज24 से एक का इस्तीफा

वायस आफ इंडिया न्यूज चैनल से तीन लोगों और न्यूज 24 से एक जन के इस्तीफा देने की खबर है। वीओआई के तीन लोग हैं- मुकेश राजपूत, दीपक तिवारी और दिग्विजय सिंह। मुकेश राजपूत वीओआई के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ब्यूरो हेड थे। मुकेश के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफा देकर पर्ल ग्रुप के पी7 न्यूज चैनल को ज्वाइन किया है। वे इस चैनल में भी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ब्यूरो चीफ के बतौर नियुक्त हुए हैं। मुकेश ने भड़ास4मीडिया को बताया कि वीओआई आर्थिक तंगी का शिकार हो चुका है। प्रबंधन हम लोगों पर ‘खुद कमाओ, खुद खाओ और हमें भी खिलाओ’ दर्शन के आधार पर काम करने का दबाव बना रहा था। ब्यूरो का खर्च, अपनी और स्ट्रिंगर्स की सेलरी हम लोगों को खुद निकालने के लिए कहा जा रहा था। अगर कोई व्यक्ति पत्रकारिता में ईमानदारी से है तो वह इस तरह के काम नहीं कर सकता। वीओआई से शुरू में जिस तरह से बड़े लोग जुटे थे और बाद में एक-एक कर सभी छोड़ते गए, उससे अब यहां काम करने का माहौल नहीं रह गया है। जो थोड़े बहुत ईमानदार पत्रकार वीओआई में बचे हैं, वे भी एक-एक कर जा रहे हैं। वीओआई में अब वही लोग रहेंगे जिनका पत्रकारिता के सिद्धांतों से कोई लेना-देना नहीं है, जिनका एकमात्र मकसद किसी भी हालत में पैसा कमाना और प्रबंधन को कमवाना है।

वीओआई से जिन दूसरे सज्जन दीपक तिवारी ने इस्तीफा दिया है, उनके बारे में बताया जा रहा है कि वे टेक्निकल आपरेशंस के हेड पद पर कार्यरत थे। उन्होंने नई पारी न्यूज24 के साथ शुरू की है। दीपक बैग फिल्म्स से ही वीओआई गए थे। वीओआई के इंटरटेनमेंट डेस्क हेड दिग्विजय सिंह के बारे में सूचना है कि उन्होंने संस्थान को बाय-बाय बोलकर जी न्यूज का दामन थाम लिया है। दिग्विजय आज तक और आईबीएन7 जैसे चैनलों में भी काम कर चुके हैं। न्यूज24 के करेस्पांडेंट नीरज कर्ण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। नीरज इससे पहले कोबरा पोस्ट में थे। नीरज ने अपने इमीडिएट बॉस के रवैए से आहत होकर संस्थान से इस्तीफा दिया है। वे क्राइम सेक्शन में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे। वे फिलहाल पीएचडी कंप्लीट करने के कार्य में लगे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...