एस1 न्यूज चैनल के इनपुट इंचार्ज राजीव शर्मा को प्रमोट करके अब न्यूज रूम और कंटेंट इंचार्ज बना दिया गया है। यह घोषणा सीनियर मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दीक्षित ने सीईओ समीर दीक्षित की संस्तुति पर मुहर लगाते हुए की। ज्ञात हो, डिप्टी न्यूज हेड रवींद्र शाह के इस्तीफा देने के बाद एस1 के न्यूज रूम हेड का पद रिक्त था जिसे प्रबंधन ने आंतरिक प्रमोशन के जरिए भरा है। राजीव पिछले 20 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं।
लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक महुआ न्यूज, लखनऊ के रिपोर्टर विक्रम राव ने आफिस के माहौल से दुखी होकर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहां ज्वाइन किया है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।











