जी न्यूज लिमिटेड के सीएफओ (चीफ फाइनेंस आफिसर) आरके अग्रवाल का तबादला ग्रुप की ही एक अन्य कंपनी वायर एंड वायरलेस लिमिटेड में कर दिया गया है। वे नई कंपनी में भी बतौर सीएफओ काम देखेंगे। कारपोरेट डायरेक्टर (एचआर) राजेंद्र की तरफ से जारी एक आंतरिक मेल में कहा गया है कि आरके अग्रवाल का तबादल ‘रोटेशन और डेवलपमेंटल प्लान्स’ के आधार पर किया गया है। मेल में कहा गया है कि आरके अग्रवाल की जगह दिनेश गर्ग जी न्यूज के फाइनेंस का काम देखेंगे।
प्रभात ओझा ने एमएच1 न्यूज के साथ सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू की है। प्रभात ने आज अखबार, इलाहाबाद से करियर शुरू किया था। बाद में वे दैनिक जागरण चले गए। पिछले कई वर्षों से वे अमर उजाला, देहरादून के साथ कार्यरत थे।











