पानीपत और चंडीगढ़ से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक ‘पहली खबर‘ के प्रधान संपादक सुरेंद्र सिंह हुड्डा अब राजनीति की डगर पर चल पड़े हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रेस सचिव नियुक्त किया है। हुड्डा दो वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। इससे पहले भी वे कांग्रेस के लिए विभिन्न मोर्चों पर काम कर चुके हैं। वे हरियाणा यूथ कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता रह चुके हैं। सेवा दल, हरियाणा के डिप्टी चेयरमैन के रूप में कांग्रेस को अपनी सेवा दे चुके हैं।
भड़ास4मीडिया से बातचीत में सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ईमानदारी से निभाने के लिए अब वो ‘पहली खबर’ के प्रधान संपादक पद से हट जाएंगे। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूल चंद मुलाना के प्रति आभार व्यक्त किया।